home page

Alcohol : एक दिन में कितनी शराब पीनी चाहिए, पीने वाले जान लें लिमिट

Alcohol limit :  शराब, ऐसा शब्द जिसपर अकसर लोग दो मतों में बंटे नजर आते हैं। कुछ लोग शराब को सही मानते हैं तो कुछ लोग इसको खराब बताते हैं। लेकिन, सच्चाई ये है कि करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनको शराब पीना पसंद है और सभी का पीने का स्टाइल (Alcohol) अलग अलग है। लेकिन जो लोग शराब पीते हैं, उनको कुछ बात जान लेनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ रोचक बाते बताएंगे। 

 | 
Alcohol Fact : एक दिन में कितनी शराब पीनी चाहिए, पीने वाले जान लें लिमिट

Hr Breaking News (Alcohol Consume limit) : शराब के शौकिन अलग अलग तरह की शराब पीना पसंद करते हैं। सभी पीने वाले अपने हिसाब से अपनी कैपेसिटी के हिसाब से शराब पीते हैं। कुछ तो शाम होते ही पेग लगाना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग अकेले तो कुछ लोग दोस्तों के साथ पीते हैं। वहीं बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो पार्टी, शादी आदि समारोह में कभी कभी पीते हैं। लेकिन कितनी शराब पीनी (Alcohol limit) चाहिए, इस बात की जानकारी करोड़ों लोगों को नहीं है। शराब के सेवन का सेहत पर भी असर पड़ता है। 

शराब पीने के शौकीनों को शराब के सेवन के बारे में जान लेना चाहिए। शराब का कितना सेवन ठीक है, कितना नहीं। कितना सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ये सब बात पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि कितनी शराब का सेवन (how much alcohol consumed) सही हो सकता है, कितनी नुकसान पहुंचा सकती है। 

 

महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग है शराब की लिमिट

 

शराब को कुछ लोग टच भी करना पसंद नहीं करते तो कुछ लोग रोजाना शराब पीकर झूमते नजर आते हैं। कुछ शाम ढलते ही शराब के नशे में चूर होने लगते हैं तो कुछ शाम का इंतजार भी नहीं करते। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है, अपनी कोई लीमिट (Alcohol Consume limit) बना लेनी चाहिए। हालांकि शराब की लिमिट महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग है। लेकिन कम ही शराब पीनी चाहिए। 

 

एक दिन में शराब पीनी की लिमिट


शराब की लिमिट अलग अलग होती है। महिला और पुरुषों की हेल्थ को शराब अलग अलग तरह से प्रभावित करती है। शराब पीने की सीमा पुरुषों (Alcohol Consume limit men and women) और महिलाओं के लिए अलग-अलग तय की गई है। बता दें कि या तो शराब न ही पीएं, पी रहे हैं तो पुरुषों के लिए दो पेग और महिलाओं के लिए एक पेग काफी है। यह लिमिट रखी गई है। 

 
 

जानिए एक पेग में कितनी हो शराब


अगर आप शराब पीते हैं या फिर शराब पार्टी में वैसे बैठे हैं तो आप पेग बनाते तो देखते ही होंगे। सभी अलग अलग प्रकार के पेग (one peg Alcohol) बनाते हैं, लेकिन पेग को लेकर भी लिमिट तय की गई है। एक पेग में आम तौर पर 14 ग्राम शराब होनी चाहिए। लेकिन ये शराब दर शराब बदल जाती है। क्योंकि अलग अलग शराब में एल्कोहल की मात्रा अलग अलग होती है। उस हिसाब से पेग छोटा बड़ा किया जाना चाहिए। कई शराबों में 50 प्रतिशत एल्कोहल होती है तो कई में 35 प्रतिशत होती है। 
 

 

सेहत का रखें ख्याल


शराब का सेवन बेसक बहुत लोग करते हैं, लेकिन शराब का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। कुछ लोग बोलते हैं कि लिमिट में पी शराब बुरी नहीं होती, लेकिन कुछ नए शोद्ध बताते हैं कि शराब का एक कतरा भी हानिकारक हो सकता है। वहीं समाज में भी शराब पीने वाले को अलग तरीके से देखा जाता है। कई बार शराब पीकर लोग वाहन चलाते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। इसलिए शराब का सेवन न ही करें तो अच्छा, करें तो अपनी लिमिट (Alcohol Consume limit) जरूर तय कर लें। 

 

नोट-  शराब सेहत के लिए हानिकारक है। किसी भी प्रकार से शराब का सेवन अच्छा नहीं माना जाता। इस लेख में शराब की लिमिट इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों के हिसाब से बताई गई है।