Alcohol in delhi : दिल्ली में नहीं मिल रही बियर, डेली पीने वाले हुए परेशान
ये तो हम सब जानते है की दिल्ली में शराब कम रेट में मिलती है और यहां पर शराब पीने वालों की गिनती भी बहुत ज्यादा पर अब बियर के शौकीन लोगों को अब झटका लगा है क्योंकि दिल्ली में अब ब्रांडेड बियर नहीं मिल रही है जिससे शराब की सेल पर भी तगड़ा असर पड़ रहा है | आइये जानते है क्या है इसका कारण

HR Breaking News, New Delhi : दिल्ली में पिछले कुछ समय से ब्रैंडेड बीयर की कमी हो रही है। रेस्टोरेंट हो या बीयर बार या फिर शराब की दुकानें, कस्टमर्स को अक्सर ब्रैंडेड बीयर नहीं मिलती है। इसका असर बिक्री पर भी हुआ है। अप्रैल तक दिल्ली में केवल 224 लाख लीटर ही बीयर की बिक्री हुई, जबकि इसी समय तक 2023 में 228 लाख तो 2022 में 369 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई थी। हालांकि, असोसिएशन का दावा है कि दो महीने पहले तक बड़े लेवल पर शॉर्टेज थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार है।
प्रीमियम ब्रैंड अभी भी नहीं
नैशनल रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ इंडिया के दिल्ली चैप्टर के प्रमुख संदीप गोयल ने बताया कि अब काफी ब्रैंड आ गए हैं। हालांकि कुछ प्रीमियम ब्रैंड अभी भी नहीं है। हां, बीयर की कमी नहीं है। हर कस्टमर्स की अपनी पसंद होती है, उन्हें कोई खास ब्रैंड पसंद आता है। हालांकि उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर साल रजिस्ट्रेशन और प्राइस फिक्स होते हैं। यहां पर रेट तय होता है। चूंकि इलेक्शन की वजह से इसके प्रोसेस में समय लगा और इस वजह से यह दिक्कत हुई। उन्होंने दावा किया कि अब उस स्तर पर कमी नहीं है। इसमें सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार का एक्साइज विभाग काफी सहयोग कर रहा है।
drinking alcohol : दिन में या रात में, जानिए कब ज्यादा चढ़ती है शराब
नोएडा में सभी ब्रैंड मिल रहे
इस बारे में एक कस्टमर ने बताया कि दिल्ली में ब्रैंडेड बीयर की काफी कमी है। चाहे कनॉट प्लेस हो, गोल मार्केट हो, लक्ष्मी नगर हो यहां पर अच्छे ब्रैंड की बीयर मिलती ही नहीं है। हर बार कोई नई बीयर पकड़ा दी जाती है। उनका दावा है कि नोएडा में सभी ब्रैंड मिल रहे हैं। वहीं, एक अन्य कस्टमर ने बताया कि बार में भी प्रीमियम ब्रैंड नहीं मिल रहा है। यह समस्या किसी एक ब्रैंड को लेकर नहीं है, बल्कि सभी प्रमुख प्रीमियम ब्रैंड को लेकर है।
दो साल से यही ट्रेंड दिख रहा
दिल्ली में 30 अप्रैल तक बीयर की बिक्री का डाटा भी बता रहा है कि पिछले दो सालों से लगभग ऐसा ही ट्रेंड है। अगर केवल अप्रैल का डाटा देखें तो 2019 में 126 लाख लीटर की बिक्री हुई थी, जो 2022 में 136 लाख लीटर रहा था और 2024 में यह केवल 70 लाख लीटर पर आ गया।
drinking alcohol : दिन में या रात में, जानिए कब ज्यादा चढ़ती है शराब