Alcohol : हर रोज एक बोतल बीयर पीने से क्या होता है, एक्सपर्ट ने बताई ये जरूरी बात
HR Breaking News, Digital Desk - इसमें कोई दो राय नहीं है कि बीयर, शराब के सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। बहुत से लोग दिनभर की थकान और आराम पाने के लिए रात के वक्त एक चिल्ड बीयर (drink beer) पीना पसंद करते हैं। केवल 5 से 12 फीसदी तक एल्कोहल होने के कारण बीयर को दूसरी शराब के मुकाबले कम हानिकारक माना जाता है। कुछ अध्ययनों में ये बताया गया है कि बीयर आयु बढ़ाने, दर्द को कम करने और दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। इन फायदों के बीच हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि इसमें थोड़ी मात्रा एल्कोहल की होती है और इसका अधिक सेवन आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस लेख में हम आपको ये बता रहे हैं कि अगर आप रोज रात को एक बीयर (drink beer every) पीते हैं तो आपके साथ क्या होगा। आइए जानते हैं रोज बीयर पीने के नुकसान।
बैली फैट बढ़ाती है बीयर (drink beer : damages)
बीयर (drink beer) में भले ही एल्कोहल की मात्रा कम हो लेकिन इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। एक गिलास बीयर में करीब 150 कैलोरी होती है और आप जितनी बीयर पीते हैं कैलोरी की संख्या बढ़ती जाती है। आमतौर पर लोग एक बोतल बीयर पी जाते हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कुल कैलोरी कितनी होती होंगी। बीयर में अन्य फूड के मुकाबले अलग प्रकार की कैलोरी होती है, जो आपका बैली फैट बढ़ाने का काम करती है। इस बात को जान लें कि कमर के आस-पास चर्बी बहुत खतरनाक होती है। इसलिए एक गिलास बीयर ही आपके लिए काफी है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है बीयर
कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि बीयर पीना (drink beer) आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन अगर आप हद से ज्यादा बीयर पीते हैं तो आपके दिल के लिए ये घातक भी सिद्ध हो सकती है। ज्यादा शराब पीने से आपके दिल की मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है, जिसके कारण स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज और दिल की धड़कन का कम-ज्यादा होने का खतरा बढ़ जाता है। सप्ताह में दो बार से ज्यादा बीयर पीने पर जोखिम बढ़ सकता है और आपका ब्लड प्रेशर लेवल अचानक घट-बढ़ सकता है।
किडनी को पहुंचता है नुकसान
पुरुषों को रोजाना दो ड्रिंक और महिलाओं को एक ड्रिकं से ज्ज्यादा नहीं लेनी चाहिए। इससे ज्यादा पीने पर आपके लिए परिणाम हानिकारक हो सकते हैं। जिस बीयर में एल्कोहल की मात्रा अधिक होती है उसे पीने से आपको हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दे की बीमारियों का खतरा हो सकता है। दरअसल बीयर पीने के बाद ज्यादा पेशाब आता है और आपके गुर्दे पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ज्यादा बीयर पीने (drink beer) से आप खुद को डिहाइड्रेट भी महसूस कर सकते हैं और आपको गुर्दे की पथरी या किडनी फेल्योर की समस्या भी हो सकती है।
शरीर में हो सकती है विटामिन की कमी (drink beer)
रोज बीयर पीने से आपके शरीर में कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। दरअसल जब आपके शरीर ये इन पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य खराब होना शुरू हो जाता है। एल्कोहल को मेटाबोलाइज करने के लिए, हमारे शरीर को कुछ बी विटामिन जैसे अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हालांकि हम अपनी डेली डाइट से इन पोषक तत्वों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा जरूरत को पूरा करने के लिए शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
