बदलते मौसम में खराब प्रदुषण से सेहत नहीं होगी खराब, बस रोजाना करें इस दुध का सेवन

HR Breaking News (नई दिल्ली)। बदलता मौसम और प्रदूषण आजकल लगभग सभी को परेशान कर रहा है। खासकर, बच्चे-बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह मौसम अधिक परेशान करता है। क्योंकि इस समय पर बीमारियों का खतरा अधिक बना रहता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इंफेक्शन्स और मौसमी बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं।
दूध में किन चीजों को मिलाना है और इसे किस तरह तैयार करना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए त्रिकटू दूध ( How can I boost my immune system to keep healthy this winter)
- अदरक में जिंजरॉल पाया जाता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और इम्यून सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
- हल्दी में कर्क्युमिन पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-खांसी समेत कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- काली मिर्च शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है और इम्यूनिटी को बूस्ट करती है।
- हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह इंफेक्शन्स को दूर रखने में मदद करती है।
- घी में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई तरह के इंफेक्शन्स से बचाव करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
- घी डाइजेशन को भी सुधारता है और शरीर को ताकत देता है।
- घी हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।
- काली मिर्च गले की खराश, सर्दी-खांसी को दूर करती है।
- अदरक भी कफ और सर्दी को दूर करने में मदद करती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कैसे तैयार करें दूध? (How can I boost my immune system in changing weather)
सामग्री
- हल्दी- 1 चुटकी
- काली मिर्ची- 1 चुटकी
- घी- आधा टीस्पून
- अदरक- आधा इंच
- दूध- 200 मि.ली.
विधि
सभी चीजों को दूध में मिलाएं।
इसे लगभग 2 मिनट तक उबालें।
आपकी इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक तैयार है।