home page

Beauty Care : 40 की उम्र में चाहिए श्वेता तिवारी जैसी फिटनेस तो अपनाएं ये टिप्स

Beauty Care Tips : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जानी (TV actress Shweta Tiwari) मानी हस्तियों में से एक है। इनकी खूबसूरती के चलते इनकी बेटी को इनकी छोटी बहन बुलाया जाता है। इस उम्र में भी वह 30 साल की नजर आती हैं। उनके चेहरे पर गजब का निखार है। अगर आप भी इनकी खूबसूरती का राज जानना चाहती है तो खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। 
 | 
Beauty Care : 40 की उम्र में चाहिए श्वेता तिवारी जैसी फिटनेस तो अपनाएं ये टिप्स

HR Breaking News, Digital Desk- Shweta Tiwari Beauty Care: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बारे में कौन नही जानता है। वो अपने लुक्स और फिटनेस के कारण खूब चर्चा में रहती हैं। 43 की उम्र में भी एक्ट्रेस बी टाउन की कई एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ती हैं। फैंस भी उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बात करें उनकी खूबसूरती की तो इस उम्र में भी उनकी ब्यूटी (beauty care tips) जस की तस है। एक्ट्रेस 40 पार होने के बाद भी 30 की नजर आती हैं।

श्वेता तिवारी अपनी फिटने से लेकर स्किन केयर तक, हर चीज का ध्यान रखती हैं। उन्हें देखकर तो आप भी ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि वह दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस खुद को काफी मेंटेन रखती हैं। बहरहाल, अगर आप भी 40 की हो गई हैं तो यहां हम आपको श्वेता एंटी-एजिंद सीक्रेट्स (Shweta Anti-Agin Secrets) बताने जा रहे हैं। आप भी इन टिप्स को फॉलो करके यंग दिख सकती हैं।


रहती है फुल हाइड्रेटड

त्वचा में नमी रहेगी, तभी ग्लोइंग भी बनेगी। इसके लिए रोजाना पानी पीना भी जरूरी है। श्वेता तिवारी भी इसी रूल को फॉलो करते हुए भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। दिनभर में श्वेता तिवारी लुक्विड डाइट (shweta tiwari liquid diet) लेती रहती हैं। उनके चेहरे पर भी चमक बनी रहती है। वह नारियल पानी भी पीती हैं।

हेल्दी डाइट करो फॉलो

श्वेता तिवारी की न्यूट्रीशनिस्ट (Shweta Tiwari's nutritionist) कीनेता कदकिया पटेल ने एक्ट्रेस ने उनकी डाइट के बारे में बताया है। न्यूट्रीशनिस्ट कीनेता के अनुसार, श्वेता तिवारी फिट रहने के लिए कार्ब्स, प्रोटीन और फैट को डाइट में शामिल करती हैं। इससे उनका वजन कंट्रोल में रहता है। डाइट हेल्दी रहेगी तो स्किन भी ठीक रहेगी। श्वेता तिवारी को घी वाली रोटी खानी भी पसंद है।


नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

खुद श्वेता तिवारी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह अपने स्किन केयर रुटीन (skin care routine of Shweta Tiwari ) में नैचुरल प्रोक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं। वह हर्बल स्किन केयर वाली चीजों को चुनती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari beauty care), खुद को झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

News Hub