home page

Cheapest Markets : इन बाजारों से शॉपिंग कर आप भूल जाएंगे दिल्ली का सरोजिनी नगर, मिलते हैं बेहद सस्ते कपड़े

Cheapest Markets : महिलाओं और लड़कियों को खासकर शॉपिंग करने का बेहद शोक होता है। अब तक शॉपिंग करने के लिए सबसे बेस्ट दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार को माना जाता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन बाजारों के बारे में जिनके सामने दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार कुछ भी नहीं है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं इन शॉपिंग बाजारों के बारे में विस्तार से।
 | 
Cheapest Markets : इन बाजारों से शॉपिंग कर आप भूल जाएंगे दिल्ली का सरोजिनी नगर, मिलते हैं बेहद सस्ते कपड़े

HR Breaking News : (Cheapest Shopping Markets) जब भी शॉपिंग करने का नाम सामने आता है तो कई लोगों के मन में सबसे पहले सरोजिनी नगर बाजार का नाम आता है। सरोजिनी नगर बाजार में बेहद कम पैसे में शॉपिंग की जा सकती है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ अलग बाजारों के बारे में जिनके आगे दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार बिल्कुल फेल है। भारत के अलग-अलग शहरों में ऐसे कई बाजार हैं, जहां सरोजिनी नगर मार्केट वाले दामों में ट्रेंडी कपड़े मिल जाते हैं। 


आइए जानते है कि अगर आप शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के सरोजिनी नगर नहीं जा सकते हैं, तो सस्ते में शाॅपिंग के लिए कहां जाएं...

 


कोलाबा कॉजवे


मुंबई वालों का पसंदीदा बाजार (Mumbaikars' favourite market) कोलाबा कॉजवे है जो कि शॉपिंग के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स बेहद सस्ते दामों पर मिलते हैं। सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, बैग, फुटवियर और एक्सेसरीज तक कम दामों में धडल्ले से खरीद सकते हैं। यहां मोल भाव होता है, इसलिए अगर आपकी बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी हैं तो आप बेहद कम दामों में शानदार चीजें खरीद सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर टूरिस्ट तक, हर किसी की पसंद यहां पूरी हो जाती है। 

 


टेक्सटाइल मार्केट 


गुजरात को कपड़ों की धरती (Textile Market, Surat) कहा जाता है। यहां का सूरत, अहमदाबाद और राजकोट फैब्रिक और टेक्सटाइल के लिए मशहूर हैं। यहां के टेक्सटाइल बाजार को एक बार तो जरूर एक्सप्लोर करें, यकीनन आप बार-बार यहीं आना चाहेंगे। सूरत का टेक्सटाइल मार्केट (Surat's textile market) खासतौर पर साड़ियों और ड्रेस मटेरियल के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां किफायती खरीदारी के साथ ही बजट में बहुत सस्ते डिजाइनर कपड़ों के विकल्प भी मिल जाते हैं। 


कमर्शियल स्ट्रीट 


दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय बाजार बेंगलुरु का कमर्शियल स्ट्रीट (Commercial Street, Bengaluru) है। यहां पश्चिमी और पारंपरिक दोनों तरह के कपड़े मिलते हैं। मोलभाव की पूरी गुंजाइश रहती है। साथ ही चिकपेट बाजार प्रसिद्ध थोक कपड़ा बाजार है। रेशम की साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, और शादी-ब्याह के कपड़े बहुत कम दामों पर आसानी से मिल जाते हैं। मोलभाव की पूरी आज़ादी मिलती है। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स (Latest Fashion Trends) तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं। 


बापू बाजार 


राजस्थान की रंग-बिरंगी झलक दिखाता यह बाजार एथनिक कपड़ों, लहंगे, राजस्थानी बंधनी और जूतियों के लिए मशहूर (Famous for shoes) है। यहां आप मोलभाव करके सस्ते में पारंपरिक परिधान, बंधनी प्रिंट साड़ी, दुपट्टा, राजस्थानी जूतियां और पर्स आदि खरीद सकते हैं। यहां का सामान थोक में आता है, इसलिए कीमतें बेहद कम रहती हैं।