Delhi NCR : रात 10 बजे बाद NCR के इस शहर की नाईट लाइफ हो जाती है रंगीन, 3 जगहों पर फ्री मिलती है एंट्री
HR Breaking News (Delhi NCR) : जब बात नाइट लाइफ एंजॉय करने की आती है तो अधिकतर लोगों के दिमाग में रात को चमचमाता हुआ मुंबई शहर आता है। अगर आप दिल्ली एनसीआर या आसपस के इलाकों में रहते हैं तो आपको नाइट लाइफ (Delhi NCR Best Nightlife City) एंजॉय करने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है।
नोएडा शहर में कई मशहूर जगहें हैं, जहां आप दोस्तों और पार्टनर के साथ रंगीन रात का मजा उठा सकते हैं। अगर आपको डांस करना और पार्टी करना पसंद है तो आपको नोएडा में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपकी शाम को चार चांद लगा देंगी।
यहां ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट (Best Clubs & Restaurants) हैं, जहां शाम होने के बाद माहौल विदेशों जैसा हो जाता है और यहां पर मौज मस्ती करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। नाइटलाइफ के लिए जानी जाने वाली नोएडा की इन महशूर जगहों पर शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। चलिए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों के बारे में जो रात के 12 बजे तक खुले रहते हैं -
द आयरिश हाउस
नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित इस क्लब (The Irish House) बेस्ट नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यहां पर शाम होने के बाद माहौल रंगीन हो जाता है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। जैसे ही सूरज ढहलता है इस क्लब के सामने युवाओं का जमावड़ लगना शुरू हो जाता है।
अगर आप विदेशी डिश खाने का शौक रखते हैं तो इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड (American Food) भी उपलब्ध हैं। दोस्तों के साथ आधी रात तक डीजे पार्टी करने वालों के लिए ये क्लब बेस्ट है। क्योंकि यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप हफ्ते के किसी भी दिन इस क्लब में अपने दोस्ता के साथ चिल्ल कर सकते हैं।
नोएडा पब एक्सचेंज
यूं तो नोएडा में कई क्लब हैं ले कन नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर (Noida Pub Exchange) का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। अलग अलग वैराटी की शराब का टेस्ट लेने वालों के लिए ये कल्ब सबसे बेस्ट है। नोएडा पब एक्सचेंज में शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं।
यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद वापस घर आने का मन नहीं करेगा। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे (Death Frappe), वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक ओपन रहता है, आप देर रात तक खूब एंजॉय कर सकते हैं।
ब्लू क्लब और लाउंज
अगर आपका बजट कम है और दोस्तों के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो ब्लू क्लब बेस्ट (Noida Blue Club and Lounge) रहेगा। ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का लूफ्त उठा सकते हैं। अगर आपने यहां जाने का प्लान बना लिया है तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इस क्लब में अगर दो लोग जा रहे हैं तो पूरी रात 1800 रुपये में मौज मस्ती कर सकते हैं।
