Delhi Night Life : दिल्ली में इन जगहों पर रात 10 बजे के बाद माहौल हो जाता है बेहद रंगीन
HR Breaking News : (Best Night Life) कई लोगो को रंगीन रातों का मजा लेना बेहद पसंद होता है। आजकल नाइट पार्टी में महिलाओं की संख्या भी काफी बढ़ने लगी है। अगर आप भी नाइट पार्टी करने के शौकिन (Fond of night life) है और ऐसी किसी खास जगह को तलाश रहे है जहां आप रात के माहौल का नजारा ले सकते है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे है राजधानी दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जहां की रंगीन रातें आपको विदेशों वाली फील दिला सकती है।
दिल्ली एनसीआर में नाईट लाइफ (Night Life) का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के उन पब और क्ल्बों के बारे में जहां रात का माहौल लोगो का दिल जीत लेता है। अगर आप भी लेडीज गैंग के साथ कहीं नाइट पार्टी करना चाहती हैं, तो आइए जान लेते है दिल्ली की उन बेस्ट नाईट लाइफ जगहों के बारे में जहां रात बिताने के बाद आप यहां दोबारा आने पर मजबूर हो जाएंगे।
इन जगहों पर ले सकते है रंगीन रातों का आनंद
1) Levels HKV
नई दिल्ली के हौज खास विलेज में मौजूद Levels HKV एक ऐसी जगह है, जहां महिलाएं सबसे अच्छी नाइट लाइफ एन्जॉय (enjoy the night life) कर सकती हैं। ड्रिंक्स और कराओके जैसे लाइव एंटरटेनमेंट का मजा (Enjoy live entertainment) लेते हुए यहां पर अपने फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जा सकता है। इसमें डांस फ्लोर और लाइव म्यूजिक की सुविधा है। यहां आप नॉर्थ इंडियन , इटेलियन, एशियन, मैक्सीकन और यूरोपीय डिशेज का भी आनंद ले सकती हैं।
2) मैच बॉक्स क्लब
दिल्ली के हौज खास विलेज (Hauz Khas Village) में मैच बॉक्स क्लब (Matchbox Club) एक रेस्ट्रो पब और लाउंज है। यहां आपको एक अच्छे माहौल में कई फ्लेवर के ड्रिंक्स (flavour of drinks) एन्जॉय करने को मिलेंगीं। दिलचस्प बात है कि यहां हर रविवार महिलाओं की पसंद के अनुसार मेन्यू सेट किया जाता है, जिसमें मोजिटो, व्हिस्की सॉर्स शामिल होते हैं। Matchbox में शुक्रवार की रात महिलाओं को फ्री में शराब भी सर्व की जाती है।
3) फोर्क यू
आप अगर दिल्ली में रहकर लेडीज नाइट को एन्जॉय (Fork You) करना चाहती हैं, तो फोर्क यू भी एक बेहतरीन जगह है। ये एक मॉडर्न स्टाइल का लाउंज (modern style lounge) है, जो बिग साइज बर्गर को असेंबल करने के लिए पॉपुलर है। यहां पर आप अपने गर्ल गैंग के साथ मेक्सिकन, इटालियन और अमेरिकन डिशेज के अलावा मॉकटेल और कॉकटेल के विभिन्न फलेवर्स का मजा ले सकते हैं।
4) समर हाउस कैफे
हौज खास में अरविंदो मार्केट (Aurobindo Market) के ऊपर बना कैफे लेडीज नाइट (Ladies Night) के लिए बेस्ट है। कैफे में लेबनान, इटेलियन और अमेरिकन डिशेज की कई वैरायटी देखने को मिलती है। कुल मिलाकर समर हाउस कैफे (Summer House Cafe)अपने कस्टमर्स को एक आरामदायक माहौल देता है।
5) मूनशाइन रेस्टोरेंट
नाईट पार्टी के लिए (Best place for night party) आप अपने फ्रेंड्स ग्रुप के लिए आप मूनशाइन रेस्टोरेंट को बुक कर सकती हैं। इसकी गिनती दिल्ली के पॉपुलर बार और रेस्टोरेंट में होती है। रात के समय पुरुषों के अलावा ये महिलाओं की भीड़ से खचाखच भरा रहता है। वीरवार के दिन यहां (Moonshine) महिलाओं की एंट्री फ्री है और एक कॉकटेल पर एक कॉकटेल फ्री दिया जाता है। दिल्ली में रंगीन नाइट का अनुभव करने के लिए ये जगह बेहद खास है।
6) क्यूबिटो कैफ़े
क्यूबिटो (Qubitos) एक टेरेस कैफ़े है। यहां शुक्रवार की रात महिलाओं के नाम होती है। यहां देर रात तक महिलाओं को शॉटर्स सर्व किए जाते हैं। राजौरी गार्डन में स्थित ये सुंदर सा कैफे है, जहां हर महिला खुली हवा में एक रात जरूर बिताना चाहेंगी ।
