home page

Delhi की इन 5 जगहों की नाईट लाइफ, न्यूयॉर्क से नहीं है कम, विदेशों जैसे रहता है माहौल

Delhi Night Life : लोगों को घुमने का बहुत शौक है। अच्छे लम्हों को बिताने के लिए लोग विदेशों में भी जाते हैं। परंतु, आप देश की राजधानी दिल्ली में ही अपनी नाईट लाइफ (Delhi Night Life) को एक्सपलोर कर सकते हैं। दिल्ली में पांच जगहें ऐसी हैं, जो न्यूयॉर्क से कम नहीं है। यहां पर विदेशों जैसा माहौल रहता है। आइए इन स्पेशल जगहों के बारे में जानते हैं।

 | 
Delhi की इन 5 जगहों की नाईट लाइफ, न्यूयॉर्क से नहीं है कम, विदेशों जैसे रहता है माहौल

HR Breaking News (New Delhi) दिल्ली शहर हमेशा से ही घूमने वालों के लिए पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में रहा है। यहां पर आप हर तरह की जिंदगी का मजा ले सकते हैं, हिस्ट्री से लेकर लेटेस्ट लग्जरी लाइफ आप दिल्ली (Delhi Night Life) में जी सकते हैं।

बाकी शहरों के अलावा दिल्ली में नाइटलाइफ का मजा कुछ अलग ही है। दूर-दूर से लोग दिल्ली में नाइट लाइफ को इंजॉय करने पहुंचते हैं। आप भी दोस्तों संग दिल्ली की नाइटलाइफ का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जो रात को न्यूयॉर्क से कम नहीं दिखती हैं।

 

 

ऐतिहासिक इमारतों और जायकेदार खाने के लिए मशहूर है दिल्ली
 

दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ ऐतिहासिक शहर भी है। भव्य ऐतिहासिक इमारतों और जायकेदार खाने के लिए दिल्ली मशहूर है। दिल्ली में विदेशों से भी घूमने के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐतिहासिक इमारतों को देखने और खाने के अलावा यहां की नाइट लाइफ (Delhi Night Life) भी बहुत शानदार है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 

 

 

दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं नाइट लाइफ
 

दिल्ली की नाइट लाइफ (Delhi Night Life for couples) को आप दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां का नजारा देखने लायक होता है। दिल्ली में कई मार्केट रात भर खुली रहती हैं, इन जगहों पर आप दोस्तो संग फुल चिल्ल कर सकते हैं। आप भी अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ मस्ती करना चाहते हैं तो दिल्ली में क्लब भी बहुत सारे हैं, इनमें आप रातभर विदेशों जैसी फिल ले सकते हैं। 

 


कनॉट प्लेस है हैंगआउट के लिए बेस्ट प्लेस
 

दिल्ली में सीपी यानी कनॉट प्लेस (CP Delhi) बहुत प्रसिद्ध जगह है। कनॉट प्लेस युवाओं के लिए बेस्ट हैंगआउट प्लेस है। यहां के बाजार, यहां के क्लब और बार देर रात तक खुले रहते हैं। यहां आपको रात 12-1 बजे युवा इंजॉय करते दिखेंगे। आपका भी यहां आकर खुद ब खुद इंजॉय करने का मन करेगा। 

 

 

थिरकने पर हो जाओगे मजबूर
 

अगर आप कनॉट प्लेस के नाइट क्लब्स (Delhi Night Clubs) में जाएंगे तो आपको बेहद खुबसूरत एंबियंस मिलेगा। यहां पर डीजे के साउंड और डांसिंग फ्लोर आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। आप कनॉट प्लेस पहुंचेंगे तो रात में जगमग लाइट्स, म्यूजिक और कॉकटेल, पार्टीज और रातों के दीवाने, झूमने के लिए और भला क्या चाहिए। यहां के बार रात को भी खुले रहते हैं। 

ग्रेटर कैलाश बना देगा आपके वीकेंड को यादगार
 

दिल्ली में आप दोस्तों के साथ नाइट लाइफ (Delhi Night Life) का मजा लेना चाहते हैं तो ग्रेटर कैलाश भी एक बेहतरीन ऑपश्न है। ग्रेटर कैलाश की जगमगाती लाइटें, धमक के साथ म्यूजिक का शोर आपके वीकेंड को यादगार बना देगा। यहां, आप दोस्तों के व परिवार के साथ भी जा सकते हैं। रात को भी यहां माहौल क्रेजी रहता है। ग्रेटर कैलाश में नाइट कैफे व बार में अच्छे लजीज फूड्स के साथ कॉकटेल का पूरा प्रबंध मिलेगा। 

द हाँग काँग क्लब में करें फूल मस्ती 
 

हाँग काँग क्लब (Delhi Hong Kong Club) में में आप शाम 6 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक जमकर पार्टी कर सकते हैं। द हांग कांग क्लब पार्टनर संग भी आप ड्रिंक्स का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां आप म्यूजिक के साथ रंगीन लाइटों पर थिरक सकते हैं। वीकएंड में पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। दाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली स्थित इस क्लब में आप पूरी रात इंजॉय कर सकते हैं। 

लिट बार और रिस्टोरेंट में ले आनंद
 

ग्रेटर कैलाश में लिट बार और रिस्टोरेंट (Lit Bar Delhi) में आप दोस्तों के साथ रातभर पार्टी कर सकते हैं। इस बार (Nigh Clubs) में दिन के 12 बजे से लेकर रात के 2 बजे तक आप विदेशों जैसी जिंदगी जी सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन और ड्रिंक आपको आनंद दिला देंगे।  

 
म्यूजिक के शौकिन हैं तो क्लब बीडब्ल्यू करें एक्सप्लोर
 

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली में आप क्लब बीडब्ल्यू एक्सप्लोर (Club BW Delhi) कर सकते हैं। आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो दिल्ली के बीडब्ल्यू क्लब में जरूर जाएं। इधर के खुशनुमा माहौल में सारा तनाव दूर भाग जाएगा। बेहतरीन संगीत और एंबिएंस के नाइट क्लब में आप खूब मस्ती कर सकते हैं। आप बार, डांस फ्लोर का एक साथ मजा ले सकते हैं। इस बार में खर्चा भी अधिक नहीं है। 

कॉकटेल के लिए मशहूर है हौज खास
 

दिल्ली में नाइट लाइफ (Delhi Night Life) का जिक्र आए और हौज खास न जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हौज खास में नाइट क्लब्स की भरमार है। यहां के क्लब एक से बढ़कर एक हैं, सभी में विदेशों की फिल आएगी। किसी क्लब का डीजे शानदार है तो किसी का खाना लजीज मिलेगा। यहां आप कॉकटेल का मजा ले सकते हैं। इन पब, बार व क्लब्स की अलग ही पहचान है। इन कलब्स में कॉम्प्लिमेंट्री फूड या ड्रिंक मिलते हैं।  यहां, लाइव म्यूजिक और बजट फ्रेडली माहौल आपकी रात को रंगीन बना देगा। 

News Hub