home page

Drinking water rules : तांबे के बर्तन में पानी पीने वाले हो जाएं सावधान, एक्सपर्ट ने बताई काम की बात

Water Drinking rules : भारत में तांबे को शुभ धातु माना जाता है और पूजा-पाठ में इसका उपयोग किया जाता है। यह एक कीटाणुनाशक धातु है, जिस कारण बहुत से लोग इससे बने बर्तन को प्रयोग में लाते हैं। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते है तो आपको सावधान होने की जरूरत है, आइए खबर में जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk : भारत में सदियों से तांबे के बर्तनों का प्रयोग (use of copper utensils) हो रहा है। तांबे के बर्तनों में बना खाना हो या फिर इसके बर्तन में रखा पानी, सभी के अनेक फायदे हैं। आज के समय में तांबे के जग और लोटे की जगह लोग कांच और स्टील के बने बर्तनों का उपयोग करने लगे हैं लेकिन आज भी कई घरों में तांबे के बर्तन में पानी रखा जाता है।

डॉक्टर भी तांबे के बर्तन में रखे पानी को फायदेमंद (Tambe ke Bartan mein Pani Peene ke Fayde) बताते हैं। इस पानी से इम्यूनिटी अच्छी होती है और पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। लेकिन अगर आप तांबे के बर्तन में रखे पानी के साथ कुछ गलतियां कर देते हैं तो ये पानी फायदे की जगह शरीर के लिए नुकसानदेह (Drinking Water From Copper Vessel) साबित हो सकता है। 


तांबे के बर्तन में रखे पानी के साथ न करें ये गलतियां (Mistakes To Avoid While Drinking Water From Copper Vessel)


अगर आप दिन भर तांबे की बोतल में रखा पानी पी रहे हैं, तो इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है। जिसके कारण चक्कर आना, पेट दर्द और किडनी के फेल जैसे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
तांबे के बर्तन में रखा पानी भले ही फायदा करता है लेकिन अगर इसमें सुबह खाली पेट नींबू शहद मिलाकर पिया तो ये जहर का काम कर सकता है।
किडनी या हार्ट के मरीज को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।


तांबे के बर्तन में रखा पानी चार्ज हो जाता है, जिस वजह से इसकी तासीर गर्म हो जाती है। ऐसे में अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इसका पानी न पिएं।
अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं तो इसे हर दिन नहीं धोना चाहिए बल्कि 15 दिन में एक बार नमक और नींबू या फिर रेत से साथ साफ करना चाहिए। अगर आप इसे हर दिन साफ करना चाहते हैं तो सिर्फ पानी से खंगाल सकते हैं।


तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें डालकर खाने से फूड पॉयजनिंग होने का डर रहता है।


नींबू में पाया जाने वाला तत्व कॉपर के साथ मिलकर रिएक्ट करता है ऐसे में इसका पानी पीने से पेट दर्द, गैस और उल्टी की शिकायत हो सकती है।