Gurugram : गुरुग्राम में घूमने की 5 खास जगहें, दूर-दूर से आते हैं लोग
Gurugram : अगर आप गुड़गांव में वीकेंड और नाइटलाइफ का मज़ा लेना चाहते हैं? ताे इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लें! दरअसल हम आपको गुड़गांव/गुरुग्राम की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दिन में घूमने और रात में पार्टी करने का भरपूर आनंद ले सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Gurugram) भारत का एक प्रसिद्ध शहर, गुरुग्राम, जिसे गुड़गांव भी कहते हैं, अपने नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है। इसकी नाइटलाइफ़ की लोकप्रियता न सिर्फ़ हरियाणा और दिल्ली तक सीमित है, बल्कि पूरे भारत में है। दिल्ली के नज़दीक होने की वजह से, यहां वीकेंड पर लोग परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने आते हैं। गुरुग्राम में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने और मौज-मस्ती करने के लिए कई शानदार जगहें हैं। (Best Places To Visit In Gurgaon)
गुड़गांव में वीकेंड और नाइटलाइफ का मज़ा लेना चाहते हैं? ताे इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लें! दरअसल हम आपको गुड़गांव/गुरुग्राम की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दिन में घूमने और रात में पार्टी करने का भरपूर आनंद ले सकते हैं-
पटौदी पैलेस (Pataudi Palace)-
गुड़गांव में मौजूद पटौदी पैलेस भी प्रमुख पर्यटन स्थलों से एक है जो सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। आपको बता दें कि यह पैलेस इब्राहिम कोठी के रूप में भी प्रसिद्ध है और इसका संबंध शाही परिवार से भी है। लगभग 25 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैले हुए इस पैलेस में सुंदर बगीचे, लॉन और फव्वारे हैं जिसे देखते ही बनता है। (Places To Visit In Gurgaon For Couples) ऐसे में अगर आप शाही अंदाज में घूमने का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर घूमने के लिए पहुंचना चाहिए। इस पैलेस के अंदर घूमने के लिए आपको अनुमति लेनी की ज़रूरत होगी।
दमदमा झील (Damdama Lake)-
गुड़गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह झील है लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है। अगर आप अपनी गुड़गांव यात्रा में कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो आपको इस जगह ज़रूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि यह झील प्रवासी पक्षियों की लगभग 190 से अधिक प्रजातियों का घर भी हैं। कई लोग शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए भी यहां पहुंचते हैं। आपको बता दें कि इस झील का निर्माण अंग्रेजों द्वारा पानी को इकट्टा करने के लिए किया गया था और आज यह एक पर्यटक स्थल बन चुका है।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स (Kingdom of Dreams)-
गुड़गांव की सबसे फेमस जगह की बात होती है तो उस लिस्ट में किंगडम ऑफ ड्रीम्स नाम ज़रूर शामिल रहता है। कहा जाता है कि यह भारत का पहला लाइव एंटरटेनमेंट और थिएटर वाली जगह है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि यहां कई सांस्कृतिक नाटकों के मजे ले सकते हैं। (Adventure Places In Gurgaon) आपको बता दें कि किंगडम ऑफ ड्रीम्स से बॉलीवुड के कई स्टार भी जुड़े हुए हैं, जिसमें शाहरुख़ खान का नाम भी शामिल है। यहां आप पार्टनर के साथ नाइटलाइफ भी एन्जॉय कर सकते हैं।
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)-
गुड़गांव में वीकेंड में घूमने के लिए सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान एक अच्छी और फेमस जगह है। यह स्थान प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। कहा जाता है कि मानसून के समय यहां कई पक्षियों की प्रजातियां देखी जाती हैं। आपको बता दें कि इस राष्ट्रीय उद्यान में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ गुड़गांव में घूमने के लिए एक अच्छी जगह हो सकती है।
इन जगहों पर भी घूमने पहुंचें-
गुड़गांव में दमदमा झील, पटौदी पैलेस, किंगडम ऑफ ड्रीम्स और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान घूमने के अलावा अन्य कई जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। (Places To Visit In Gurugram) गुड़गांव में मौजूद विंटेज कार संग्रहालय और अप्पू घर के अलावा आप फारुख नगर किला भी वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं।
