home page

Holi in India : देश में इन 5 जगहों पर होती है अनोखी होली, आप भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में कर लें शामिल

Holi in India : देशभर में 2 दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाने वाला है। हमारे देश में हर त्योहार का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में देशभर में होली केवल रंगों के त्योहार के रुप में ही नहीं देखा जाता, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और उत्साह का प्रतीक भी है। होली के त्योहार पर देश के हर हिस्से में रंग ही रंग दिखाई देते हैं। ऐसे में हर तरफ माहौल बेहद खुशनुमा नजर आता है।

 | 
Holi in India : देश में इन 5 जगहों पर होती है अनोखी होली, आप भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में कर लें शामिल

HR Breaking News (Holi in India) देश भर में अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है।  ऐसे में कुछ जगहों पर रंगों की होली और तो कहीं पर लठमार होली बेहद प्रसिद्ध है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के दिन नजारे देखने वाले होते हैं। कुछ क्षेत्रों में कृष्ण बाल लीलाओं की याद में होली मनाई जाती है, तो कहीं होली करीबियों को पास लाने का है। 

अगर आप भी होली (Holi News) के दिन अलग-अलग रंगों के मजे लेना चाहते हैं और कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगह बताने जा रहे हैं, जहां की होली पूरे देश व दुनिया में काफी लोकप्रिय मानी जाती है। अगर आप इस बार की अपनी होली को यादगार बनाने की सोच रहे हैं, तो इन पांच जगह पर होली खेलने जरूर जाएं। 

होली के त्यौहार (Holi Festival) को धूमधाम से मनाने की बात करें और उसमें मथुरा का नाम शामिल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। मथुरा की होली पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। मथुरा (Mathura ki holi) श्री कृष्ण की जन्म भूमि है और यहां होली बेहद पारंपरिक तरीके से मनाई जाती है। मथुरा में मनाई जाने वाली होली काफी दिनों तक चलती है। ऐसे में यहां आपको धार्मिक रीति-रिवाज के साथ-साथ असली ब्रिज होली देखने को मिलेगी। 

अगर हम मथुरा की होली के मुख्य आकर्षण की बात करें तो यहां श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा की जाती है और शोभायात्राएं निकल जाती हैं। इसी के साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है और यहां आपको भक्ति और रंगों का एक अनूठा संगम देखने को मिल जाएगा, जिसकी यादें आपके मन में हमेशा के लिए बसी रहेंगी। 

 

 

वृंदावन की होली

दूसरे नंबर की बात करें तो देश भर में वृंदावन (Holi of Vrindavan) की होली भी काफी फेमस है। यहां होली फूलों के साथ खेली जाती है, जो विदेशों में भी चर्चा का विषय रहता है। ऐसे में आपके यहां होली पर ढेर सारे फूल और लोगों की भक्ति एक साथ देखने को मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि यहां की होली में एक साथ आस्था, संगीत और परंपरा का संगम देखने को मिलता है। अगर आप होली पर कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट में वृंदावन को जरूर शामिल कीजिए। 

वहीं, अगर बात करें वृंदावन की होली के मुख्य आकर्षण की तो यहां बांके बिहारी मंदिर में फूलों के साथ होली खेली जाती है। साथ ही यहां विधवाओं की विशेष होली होती है, जो एक सामाजिक मिसाल पैदा करती है। वहीं, भजन और कीर्तन से यहां का माहौल त्यौहार के दिन बेहद आध्यात्मिक बना हुआ नजर आता है। 

बरसाना की होली


हमारी होली के इन विशेष स्थान की सूची में तीसरा नाम है बरसाना। जी हां, बरसाना की लठमार (Holi of Barsana) होली बेहद प्रसिद्ध है। इसका जिक्र आपको देश के अलग-अलग कोने में मिल जाता है। अगर आप रोमांचक और अनोखी होली खेलना चाहते हैं या देखना चाहते हैं तो आपको बरसाना जरूर जाना चाहिए। बरसाना की होली के मुख्य आकर्षण केंद्रों की बात करें तो यहां महिलाएं आदमियों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियां मरती हैं और साथ ही राधा रानी मंदिर में होली का भव्य आयोजन भी किया जाता है। वहीं, इस दौरान आपको पारंपरिक गीत और नृत्य भी देखने को मिलेगा।
 


हमारी सूची में चौथा स्थान है जयपुर 


अगर आप शाही परंपरा और पर्यटन के लिहाज से बात करें तो जयपुर की होली (Jaipur ki Holi) भी बेहद खास मानी जाती है। यहां सेलिब्रेट होने वाली होली में लोग भारतीय संस्कृति को और करीब से जान सकते हैं। यहां आपको रंगों का आनंद तो मिलेगा ही वहीं राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी मिलेगा।
 
मुख्य आकर्षण केंद्रों की बात करें तो जयपुर की होली में राजस्थानी लोक नृत्य और संगीत का आप अनुभव ले सकते हैं। साथ ही यहां पारंपरिक पगड़ी पहनी जाती है और शाही जुलूस भी निकाला जाता है। ऐसे में रंग गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम तीनों का ही एक स्थान पर आप आनंद ले सकते हैं। 

हमारी सूची के अंतिम और पांचवें स्थान की बात करें तो यह उदयपुर है। अगर आप बेहद बड़े स्तर पर सेलिब्रेशन देखना चाहते हैं, जिसमें आपको रॉयल्टी भी दिखे तो आप उदयपुर को अपनी लिस्ट में कंसीडर कर सकते हैं। उदयपुर की होली (Udaipur ki Holi) राजघराने की परंपराओं से जुड़ी हुई होली मानी जाती है। यहां आपको भारतीय संस्कृति का एक अनोखा दृश्य दिखाई दे सकता है। यहां होली के दिन लोग बेहद शानदार पोशाक पहने आपको नजर आएंगे। वहीं, इसके मुख्य आकर्षणों की बात करें तो सिटी पैलेस में शाही तरीके से होलिका दहन किया जाता है। साथ ही मेवाड़ी शाही शोभायात्रा भी निकल जाती है। वहीं यहां होली के दिन लोक नृत्य और आतिशबाजी का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिलेगा।


ऐसे में अगर आप प्लान बना रहे हैं कि होली घर पर नहीं बल्कि देश के सबसे बेहतरीन जगहों पर मनाई जाए तो आप हमारे द्वारा बताए गए इन शहरों में से किसी भी जगह को कंसीडर कर सकते हैं और अपनी होली बेहद ही यादगार और खूबसूरत बना सकते हैं।