Delhi में इन जगहों पर मिलता है एक से बढ़कर एक सस्ता सामान, 100 रुपये में हो सकती है पूरी शॉपिंग
HR Breaking News : (Popular market of Delhi) देश की राजधानी दिल्ली में वैसे तो शॉपिंग करने के लिए कई मार्केट है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उन मशहूर बाजारों के बारे में सस्ता सामान मिलता है। दिल्ली अपनी कई चीजों के लिए जाना जाता है। यहां कई सबसे सस्ते बाजार भी हैं। दिल्ली के यह बाजार भारत के सबसे सस्ते बाजारों में गिने जाते हैं। दिल्ली के इन बाजारों से आप 100 रुपए में काफी ज्यादा सामान की शॉपिंग कर सकते हैं। आइए खबर में जानते है दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों के बारे में विस्तार से।
दिल्ली के सबसे सस्ते और लोकप्रिय मार्केट में से कुछ ऐसे हैं जहां लोग हर तरह के सामान खरीद सकते हैं और वो भी बहुत कम कीमत में। दिल्ली के ये बाजार शॉपिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। ये है दिल्ली के वो सस्ते बाजार जहां बेहद कम पैसों में की जा सकती है शॉपिंग-
सरोजिनी नगर
यह दिल्ली का एक लोकप्रिय बाजार है, जो कपड़ों की खरीदारी के लिए जाना जाता है। यहां आपको 100 रुपये में कई स्टाइलिश कपड़े मिल सकते हैं।
लाजपत नगर
यह बाजार भी कपड़ों के लिए जाना जाता है और यहां पर भी आपको बजट में खरीदारी के कई विकल्प मिल सकते हैं। लेकिन आपको कपड़ों के अलावा यहां पर हैंडलूम की भी कई चीजें मिल जाएंगी।
जनपथ
जनपथ मार्केट एक सीधी गली में स्थित है, जहां कपड़ों के स्टॉल्स लगे हुए हैं। यहां भी आप सस्ते दामों में खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि कपड़ों के अलावा भी यहां पर कई और चीजों की दुकान है जहां से खरीदारी कर सकते हैं।
करोल बागयह एक और लोकप्रिय बाजार है जहां आप कपड़ों और अन्य सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां कई ऐसे बाजार हैं जहां से आप 100 रुपए में भी कई चीजें ले सकते हैं।
लक्ष्मी नगर (सुभाष चौक)
लक्ष्मी नगर में सुभाष चौक पर भी एक बाजार लगता है, जहां आप सस्ते दामों में खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर ज्यादातर आपको महिलाओं के सस्ते कपड़े 100 रुपए तक में भी मिल जाएंगे।
सदर बाजार और तिलक नगर का बाजार
ये दिल्ली के उन प्रसिद्ध बाजारों में से एक है जहां पर आपको 100 रुपए की कई चीजें खरीदने को मिल जाएंगी। हालांकि, दिल्ली में कई और सस्ते बाजार भी हैं लेकिन यह बाजार सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
