Delhi में इन 5 जगहों पर घूमने का नहीं लगता एक भी रुपया, कपल्स करते हैं जमकर इंजॉय
दिल्ली का नाम आते ही सबसे पहले मन में आता है कि आपको शांत जगह कहां मिलेगी। ऐसे में खूबसूरत जगह पर वक्त बिताना चाहते हैं, तो लोधी गार्डन (Lodhi Garden) परफेक्ट है। लोधी गार्डन में कपल्स खूब इंजॉय करते हैं। यह मुगलों के समय की ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली से भरा हुआ है। फैमली भी यहां पर इंजॉय करती है।
दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध स्थान इंडिया गेट (India Gate) को भी कहा जा सकता है। यह टूरिस्ट स्पॉट ही नहीं, देशभक्ति का प्रतीक भी है। शाम को जब इंडिया गेट रोशनी से जगमगा उठता है तो लोग यहां खूब इंजॉय करते हैं। आप यहां दोस्तों के साथ बैठकर चाट-पकौड़ी खा सकते हैं और बेहतरीन नजारों का मजा ले सकते हैं।
दिल्ली में चांदनी चौक (Chandni Chowk Market) बहुत फेमस है। यहां पर आपको संकरी गलियों में सस्ते से सस्ती मार्केट मिलती है। ऐतिहासिक बाजारों और लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए चांदनी चौक प्रसिद्ध है। आप चांदनी चौक में बिना कोई टिकट लिए परांठे वाली गली, जामा मस्जिद और रेड फोर्ट तक घूम सकते हैं।
दिल्ली में अग्रसेन की बावली के बारे में कम लोग जानते हैं। यह कनॉट प्लेस के पास ऐतिहासिक बावली (सीढ़ीदार कुआं) है। इसकी अनोखी बनावट लोगों को कई किस्से भी बताती है। यह जगह फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए परफेक्ट है। अगर आपको एडवेंचर और इतिहास पसंद है, तो इसे जरूर एक्सप्लोर करें।
कनॉट प्लेस (CP) दिल्ली का दिल हो सकता है। यह जगह घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां का सेंट्रल पार्क (Central Park) कपल्स के टाइम स्पेंड के लिए जाना जाता है। यहां की वाइट बिल्डिंग्स, ओपन पार्क, फ्री लाइव परफॉर्मेंस और स्ट्रीट शॉपिंग आप इंजॉय करत सकते हैं। यहीं पर जनपथ और पालिका मार्केट भी मिलेंगी।





