Nightlife : शाम होते ही दिल्ली की इन जगहों पर रंगीन हो जाता है माहौल, एंजॉय करने के लिए दूर दूर से आते हैं लोग
Top Club For Nightlife in Delhi : जब भी बात नाइटलाइफ को इंजॉय करने की आती है तो लोगों के मन में सबसे पहले दिल्ली का ही ख्याल आता है। दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप अपनी फेमली और दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News - (Nightlife in Delhi) दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप अपने फैमली के साथ इंजॉय कर कते हैं। बता दें कि दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जो रात के समय में रंगीन हो जाती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन जगहों के बारे में जानकारी में देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
Keya, Vasant Kunj, New Delhi
दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक कीया भी है। ये क्लब वर्षों से दक्षिण दिल्ली में प्रसिद्ध है। आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब डेकोर के ये क्लब जाना जाता है। अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह हो सकती है। ये क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोग का खर्च लगभग 3000 रुपए रहने वाला है। 3000 रुपए में आप इस नाइट क्लब का मजा आराम से ले सकते हैं।
प्रिवे नाइट क्लब -
प्रिवे नाइट क्लब (Privee - Shangri-La Eros) सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब माना जाता है। ये नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल शांग्रीला में मौजूद है। जोकि जनपथ पर स्थित है। यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है। इस क्लब में दो लोगों का खर्च 6000 रुपए रहने वाला है।
Key नाइट क्लब दिल्ली -
Key नाइट क्लब दिल्ली (Key - Hotel Samrat, Chanakyapuri) के सबसे प्रसिद्ध और लग्जरियस नाइट क्लब्स में मौजूद है। यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में स्थित है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोगों का खर्च लगभग 5000 रुपए रहने वाला है।
सोहो नाइट क्लब दिल्ली -
सोहो नाइट क्लब दिल्ली (SOHO Delhi - The Ashok, Chanakyapuri) का एक ऐसा नाइट क्लब है, जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में स्थित है। ये नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है। इस नाइट क्लब में दो लोगों का खर्च लगभग 6000 रुपए रहने वाला है। 6 हजार रुपये में इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
डियाब्लो नाइट क्लब दिल्ली (Diablo, Mehrauli, New Delhi) के उन नाईट क्लबों में शुमार है जोकि जितना दिखने में सुंदर और देश भर में प्रसिद्ध है। वहीं यह नाइट क्लब बेहद सस्ता भी रहने वाला है। इस क्लब में दो लोगों का खर्च 2500 रुपए रहने वाला है। सिर्फ इतने रुपये में आप इस क्लब का आराम से मजा ले सकते हैं। यह क्लब दिल्ली के महरौली इलाके में मौजूद है।
समर हाउस कैफे नाइट क्लब -
समर हाउस कैफे नाइट क्लब (Hauz Khas, New Delhi) दिल्ली के उसे इलाके में मौजूद है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग जाते हैं। मतलब यह नाइट क्लब दिल्ली के हाउस खास इलाके में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोग 2500 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का लुफ्त उठा सकते हैं।
डियर डोना नाइट क्लब -
डियर डोना नाइट क्लब दिल्ली (Dear Donna - Qutub Hotel) के टॉप के नाइट क्लब्स में शुमार है। ये नाइट क्लब दिल्ली में कुतुब होटल के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में मौजूद है। ये नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोगों का खर्च 3000 हजार रुपए तक रहने वाला है।
बर्गमो नाइट क्लब
बर्गमो नाइट क्लब (Bergamo - The Grand New Delhi) इस समय Gen Z में काफी ज्यादा फेमस है। यह नाइट क्लब दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर सुबह के 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
