home page

Nita Ambani : सुबह उठते ही इतने लाख के खर्चे शुरू होता है नीता अंबानी का दिन

सुबह की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ तो हर कोई करता है। मगर, वह चाय अमूमन 10 रुपए, 20 रुपय या फिर 100 रुपय तक की होती है जिसे आम लोग रोज सुबह पीते हैं। मगर, देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की ब्यूटिफुल वाइफ नीता अंबानी के दिन की शुरुआत जिस चाय से होती है उसकी कीमत सुन कर आप चौंक जाएंगी। शायद जितनी किमत नीता अंबानी की एक दिन की चाय की है वह किसी आम आदमी की पूरी जिंदगी की चाय की कीमत से भी ज्यादा है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
Nita Ambani : सुबह उठते ही इतने लाख के खर्चे शुरू होता है नीता अंबानी का दिन

HR Breaking News (नई दिल्ली)।   जी हां, नीता अंबानी जो चाय पी कर सुबह दिन की शुरुआत करती हैं उसकी कीमत 3 लाख रुपए है। इसे सुन कर विश्वास नहीं होता है मगर, यह सत्य है। नीता को हेल्दी डाइट और मेहंगे खाने पीने के सामान का बहुत शौक है। वह ब्रेकफास्ट में जो भी खाती हैं वह बेहद सेहतमंद होता है। शायद यही वजह है कि आज 50 प्लस उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं और उन्हें देख कर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि नीता अंबानी जो चाय पीती है उसकी क्या खासियत है और ब्रेकफास्ट में वह क्या अलग खाती हैं। 


क्या है चाय की खासियत 


नीता अंबानी जो चाय पीती हैं। उसकी चाय की पत्ती तो मेहंगी आती ही है साथ ही वह जिस कप में चाय पीती हैं वह सोने का कप है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी से जब पूछा गया कि उनको सबसे ज्यादा किस मेहंगी चीज का शौक है तो उन्होंने बताया कि वह चाय की शौकीन हैं और वह हमेशा सोने के कप में चाय पीती हैं इससे उनकी सेहत अच्छी रहती है। दरअसल नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती हैं वह जापान का सबसे पुराना क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक है। यह क्रॉकरी सेट 50 पीस में आता है। इस पूरे सेटी की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए होती है। इस तरह अंदाजा लगाया जाए तो एक चाय के कप की कीमत 3 लाख रुपए बैठती है। 


वैसे आपको बता दें कि हालहि में नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता को बर्थडे विश करने के लिए बने वीडियो में भी कुछ अलग तरह की चाय का जिक्र किया था।  वीडियो में उन्होंने बताया कि श्लोका को ‘Gin & Tonic tea’ और ‘Sundae tea’ बहुत पसंद हैं। इस तरह की चाय के बारे नीता को पहले नहीं पता थ मगर जब से श्लोका उनके घर आई हैं उन्हें तरह-तरह की चाय पीने को मिल रही हैं। आपको बता दें कि यह बेहद महंगी चाय होती हैं।


जहां ‘Gin & Tonic tea’ ज्यूनिपर बेरीज, धनिया, मेथी, लेमन बाम और ग्रीन टी का मिक्सचर होती है वहीं ‘Sundae tea’ भी एक तरह की ग्रीन टी है जो वनीला, मैंगो, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल फ्लेवर में आती है। इसे आप मेरीगोल्ड पेटल्स की टॉपिंग के साथ पी सकती हैं। यह चाय आपको भारत में नहीं मिलेंगी मगर, ऑनलाइन आप इन्हें ऑर्डर कर सकती हैं।

 


नीता अंबानी का ब्रेकफास्ट 


ब्रेकफास्ट करना नीता अंबानी कभी नहीं भूलती हैं। वैसे ब्रेकफास्ट करना सेहत के लिए बहुत जरूरी भी है। लेकिन नीता अंबानी ब्रेकफास्ट करने से पहले हमेशा 30 मिनट एक्सरसाइज करती हैं। नीता अंबानी को योगा और स्विमिंग करना भी बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा नीता अंबानी एक ट्रेंड डांसर हैं इसलिए वह डांस भी करती हैं। ब्रेकफास्ट में नीता अंडे का व्हाइट पार्ट,बादाम और अखरोट खाती हैं।