home page

Noida Nightlife : नाइटआऊट के लिए बेस्ट है नोएडा के ये कैफेज, दोस्तों के साथ मिलेगी परफेक्ट वाइब

Weekend Plan In Noida : सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग घूमने-फिरने का प्लान करते हैं। अगर आप भी इन दिनों नाइटआऊट का मजा लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको नोएडा के ऐसे कैफेज के बारे में बताने वाले हैं, जहां से आप अपने दोस्तों के साथ खाने पीने और परफेक्ट वाइब का मजा ले सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं नोएडा के इन कैफे (Restaurant in Noida) के बारे में।
 | 
Noida Nightlife : नाइटआऊट के लिए बेस्ट है नोएडा के ये कैफेज, दोस्तों के साथ मिलेगी परफेक्ट वाइब 

HR Breaking News (Noida Nightlife) अक्सर लोग काम से फ्री होकर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पर दोस्तों के साथ बैठकर सुकून से खाना खा सकें। अगर आप भी ऐसी जगहों की तलाश में हैं तो आज हम आपको नोएडा (Best Cafe In Noida) की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो काफी बजट फ्रेंडली है और आप यहां पर खाने पीने का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन कैफेज के बारे में। 

नाथू स्वीट्स नोएडा भी है बेस्ट


इसके साथ ही नोएडा का एक ओर फेमस कैफे नाथू स्वीट्स (Nathu’s Sweets Noida) है। यह कैफे नोएडा के सेक्टर 18 के पास मौजुद है। नोएडा के इस कैफे में आपको बहुत ही स्वादिष्ट खाना मिलता है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ मिठाई, बेकरी आइटम्स, फास्ट फूड या स्ट्रीट फूड जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं। 

अंकल्स कैफे भी है बेस्ट


नोएडा का बहुत ही फेमस स्पॉट अंकल्स कैफे (Uncle’s Cafe) है, जहां पर आप बढ़िया खाने का मजा ले सकते हैं। इस जगह पर आप कॉफी पीने, बर्गर खाने या फास्ट फूड खाने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी। बस यहां जाने के लिए आपको प्रियदर्शिनी पार्क के पास जाना होगा।

अट्टा मार्केट में लें स्ट्रीट फूड का मजा


अगर आप खाने पीने के शौकिन हैं तो अट्टा मार्केट (Atta Market) जा सकते हैं। आप यहा स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। अट्‌टा मार्केट पर आपको वेज और नॉन-वेज खाना आराम से मिल जाएगा। आप इस जगह पर शाम के समय पर जाना चाहिए और स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहिए। 

द रीडर्स कैफे में करें विजिट 


नोएडा के द रीडर्स कैफे (The Reader’s Cafe) में आप खाने के साथ ही पढ़ भी सकेंगे, क्योंकि यह कैफे किताबों से घिरा हुआ है। नोएडा का ये कैफे नोएडा के सेक्टर 18 में मौजुद है। इसका नाम ही किताबों की थीम को देखते हुए रखा गया है। हालांकि ये कैफे थोड़ा कॉस्टली हो सकता है।