Delhi से प्लान करें इन 3 देशों का इंटरनेशनल ट्रिप, बेहद सस्ते में घूमे परफेक्ट लोकेशन
Delhi : आज के समय में हर कोई घूमने फिरने का शौकीन है। ऐसे में कुछ लोगों को सस्ते में अच्छी-अच्छी जगह पर घूमने का शौक है। ऐसे में कई लोग अलग-अलग जहग से अपने सफर की शुरुआत करते हैं। ऐसे में सभी की प्राथमिकता रहती है कि वह कम पैसे खर्च कर अच्छी जगह घूम सकें। अगर आप भी ऐसे ही शख्स हैं जिसे घूमना-फिरना पसंद है तो हमारी यह खबर आपके लिए लाभदायक है।
HR Breaking News (International Trip from Delhi) आज के दौर में विदेश यात्रा करना सबको पसंद है। कई लोगों का सपना होता है कि वह विदेश की बेहतरीन जगह पर यात्रा कर वहां का आनंद उठज्ञ सकें।
हालांकि कुछ लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह यह सपना जी सकें। हालांकि अब आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लिए आप दिल्ली से यात्रा कर सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा पैसा खर्च किए।
अब आप बिना झिझक के विदेश यात्रा करने का अपना प्लॉन बना सकते हैं। इससे आपके बजट पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप भी विदेश में सैर करना चाहते हैं तो यहां पर बताई गई जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।
आज हम आपको दुनिया के सबसे सस्ते और बेहद खूबसूरत शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनिया के ये तीन शहर आपको एक बार जरूर एक्सप्लोर करने चाहिए। यहां के लिए आप दिल्ली से डायरेक्ट जा सकते हैं। वह भी बिना ज्यादा समय गवाएं।
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें एकांत में घूमना पसंद है तो आपको इन 3 देशों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। ऐसे में आप दिल्ली (Delhi News) से इन देशों की यात्रा की प्लॉनिंग कर सकते हैं। इन देशों में आप अपने परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये तीन देश कौन से हैं जहां आप कम पैसे में बेहतरीन मजे कर सकते हैं।
भूटान में करें ऑफ सीजन ट्रेवल
अगर आप ऐसे इंसान हैं जो शांति के साथ प्राकृतिक जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो यह देश आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस देश को अपने शांतिप्रिय वातावरण के लिए काफी जाना जाता है। यह देश है भूटान। भूटान (Bhutan Tour) में आप काफी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा बजट की भी आवश्यकता नहीं है। वहीं, यहां पर आप बेहद खूबसूरत जगहों का नजारा ले सकते हैं। राजधानी दिल्ली से भूटान जाना काफी सरल है और यहां आप सस्ते में जा सकते हैं।
भूटान की प्रमुख जगहों की बात करें तो आप यहां थिम्पू, पारो, पुणाक में घूमने का आनंद ले सकते हैं। वहीं, आप और ज्यादा पैसे बचाना चाहते हैं तो आपको यहां की यात्रा ऑफ सीजन में करनी चाहिए।
पड़ोसी देश नेपाल है बेहतरीन ट्रेवल स्पॉट
अगर आप भारत के आसपास के एरिया को ट्रेवल करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम बेहतरीन है। जीं हां, हम बात कर रहे हैं भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal Tour) की। यहां की यात्रा आप रोड ट्रिप के रूप में भी कर सकते हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली से आपको काठमांडू के लिए काफी सस्ते दाम पर फ्लाइट भी मिल जाएगी। वहीं, ट्रेन व बस के माध्यम से यहां जाना भी एक विकल्प है।
नेपाल को अपने डेस्टिनेशन ट्रेवल में शामिल करना इसलिए भी बेहतरीन उपाय है क्योंकि यहां जाने के लिए आपको वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। आप यहां के स्थानीय पकवानों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अध्यातमिक जगहों पर घूमना चाहते हैं तो यहां पर आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। यहां पर आप असीम शांति की प्राप्ति कर सकते हैं।
समुद्र तट के किनारे श्रीलंका (Sri Lanka tour) में उठाए मजा
आज इन सस्ते देशों की सूची में जो तीसरा देश शामिल है वह है श्रीलंका। अगर आपको समुद्र तट के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का मजा लेना चाहते हैं तो यह देश आपके लिए काफी सही स्थान है। यहां पर यात्रा करके आप कई सांस्कृतिक चीजों के साक्षी बन सकते हैं।
अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान आप कोलंबो,गाले, कैंडी, नुवारा एलिया जैसे जगहों पर घूम सकते हैं। ये यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। वहीं, आपके लिए राजधानी दिल्ली से कोलंबों के लिए सस्ती फ्लाइट टिकट भी उपलब्ध हैं।
