home page

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद में भी मिलते हैं प्रमाण

आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक से शरीर को 5 बड़े फायदे मिल सकते हैं। आपको बता दें कि इस नमक के सेवन से आपको बडी बिमारियों से निजात मिल जाती हैं। लेकिन सेंधा नमक को आयुर्वेद में गुणों से भरपूर माना जाता है। इसे अक्सर हम सभी व्रत के खाने में खाते हैं। जानिए इसके फायदे...
 | 
Rock Salt Benefits: सेंधा नमक खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद में भी मिलते हैं प्रमाण

HR Breaking News (नई दिल्ली)।  हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद में खान-पान की आदतों पर विशेष जोर दिया गया है। सही खान-पान से न केवल शरीर में मौजूद तीनों दोषों का बैलेंस बना रहता है, बल्कि इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है। हेल्दी रहने के लिए अधिक नमक और चीनी नुकसानदेह होती है। लेकिन सेंधा नमक को आयुर्वेद में गुणों से भरपूर माना जाता है। इसे अक्सर हम सभी व्रत के खाने में खाते हैं। 


डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सेंधा नमक -
सेंधा नमक हमारे डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है। सही पाचन के लिए डाइजेस्टिव फायर का जलना और खाने को पचाना जरूरी होता है। इसमें सेंधा नमक फायदेमंद होता है। इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है।

सेंधा नमक वात और पित्त को करता है बैलेंस -
शरीर में मौजूद वात और पित्त को सेंधा नमक बैलेंस करता है। खासकर, व्रत में वात की वजह से गैस की समस्या अधिक हो सकती है और साथ ही पित्त दोष भी बढ़ जाता है। ऐसे में सेंधा नमक वात अनुलोम माना जाता है। जब शरीर में वात अधिक होता है, गैस अधिक बनती है, तो इससे कब्ज और पेट की अन्य परेशानियां हो सकती हैं। सेंधा नमक इन्हें कम कर सकता है। यह तीनों दोषों को भी बैलेंस करता है।


जोड़ों के दर्द और हाई बीपी के लिए सेंधा नमक -
सेंधा नमक जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

वजन कम करने में फायदेमंद -
सेंधा नमक वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जठराग्नि को जलाता है, जिससे अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है।


इम्यून सिस्टम को मजूबत करता है सेंधा नमक -
सेंधा नमक में मौजूद कई मिनरल्स, हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए, एक्सपर्ट इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।