home page

Noida की इन जगहों पर रात 10 बजे बाद बन जाता है माहौल, एंट्री करते ही हो जाएगा दिल खुश

Best malls In Noida : ज्यादातर लोग नाइटलाइफ काफी पसंद करते हैं और वो अक्सर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां वो अपनी बिजी लाइफ से थोड़ी राहत ले सकें। अगर आप भी किसी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं तो नोएडा की कुछ जगहों पर एंट्री ले सकते हैं। नोएडा (Best malls In Noida ) की इन जगहों पर रात 10 बजे बाद माहौल बन जाता है। आइए खबर में जानते हैं इन मॉल के बारे में।

 | 
Noida की इन जगहों पर रात 10 बजे बाद बन जाता है माहौल, एंट्री करते ही हो जाएगा दिल खुश

HR Breaking News (Noida Pubs) अगर आप भी नाइट लाइफ इंजाय करने के शौकीन है और दोस्त को साथ पार्टी इन्जॉय करने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में है जहां आप रात के समय डांस के साथ मौज मस्ती कर सकें तो नोएडा की कुछ फेमस नाइट क्लब (Top Club For Nightlife in Noida) आपके लिए परफेक्ट रह सकते हैं। इन जगहों पर एंट्री करते ही आपका दिल खुश हो जाएगा। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।

स्मोक फैक्ट्री भी है बेस्ट

अगर आप ग्रेटर नोएडा (Best Nightlife in Noida) में रहते हैं तो नाइट का मजा लेना चाहते हैं तो गौर मॉल (Gaur Mall) में काफी कुछ है। ग्रेटर नोएडा की स्मोक फैक्ट्री (smoke factory) एक ऐसी जगह है, जहां खाना-पीना और एंटरटेनमेंट आपको सबका मजा मिलेगा। यहां का डिजाइन बड़ा ही मॉडर्न और स्टाइलिश है, यहां जाकर आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलेगा।

यहां आप हर तरह की ड्रिंक्स और फूड का मजा ले सकते हैं, फिर चाहे वो क्लासिक कॉकटेल हो, क्राफ्ट बीयर हो या फिर टेस्टी स्नैक हो। सिर्फ इतना ही नहीं स्मोक फैक्ट्री में आपको मनोरंजन के कई स्थान मिलेंगे। यहां लाइव म्यूजिक, डीजे और स्पेशल इवेंट्स होते हैं। दोस्तों के साथ मजेदार शाम बिताने केलिए ये जगह एकदम परफेक्ट है।

तथास्तु भी है बेस्ट प्लेस

वहीं, तथास्तु भी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की एक शानदार F&B-नाइटलाइफ डेस्टिनेशन है। यहां मौज-मस्ती वाले माहौल के साथ ही बेस्ट म्यूजिक कॉम्बिनेशन लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है।आप यहां पर क्लासिक कॉकटेल से लेकर क्राफ्ट बीयर और टेस्टी स्नैक्स तक सब चीजों का सही रेंज में आनंद ले सकते हैं। यहां का डीजे बेहद शानदार है और इस वजह से यहां का डांस फ्लोर हमेशा लोगों से भरा रहता है।

कैसा है नोएडा का हेडक्वॉर्टर स्काईबार

इसके साथ ही आप चाहे तो हेडक्वार्टर स्काईबार (Headquarters Skybar) जा सकते हैं, जो शहर के बीचोंबीच मौजूद है। यह एक हाई लेवल F&B-नाइटलाइफ आउटलेट है। आप यहां के टेरिस से खूबसूरत नजारो का आनंद ले सकते हैं और वहां के बढ़िया और मॉडर्न इंटीरियर के साथ कुछ अलग एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

यहां पर आप ड्रिंक्स और कॉकटेल के साथ-साथ कई टेस्टी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यहां लाइव म्यूजिक और डीजे का भी ऑप्शन मिलता है, जहां एक अच्छी नाइट स्पेंड हो सकती है। हेडक्वार्टर स्काईबार फ्रेंडस और फैमिली के साथ एक रात का मजा लेने के लिए बेस्ट है।

इम्ब्लोटो रेस्टोबार भी है बेस्ट

आप चाहे तो नोएडा के इम्ब्लोटो रेस्टोबार (Imbloto Restobar) में जा सकते हैं, जो गौर मॉल में ही स्थित है। इस जगह पर खाने-पीने और रात की मस्ती लोगों की खूब पसंद आती है। आप इस जगह पर इटालियन क्लासिक से लेकर मॉडर्न फ्यूज़न तक हर तरह के खान पान का मजा ले सकते हैं। यहां का माहौल भी काफी रंगीन होता है तो यहां शराब, वाइन और बीयर का भरपूर स्टॉक है। अगर दोस्तों के साथ शानदार नाइट पार्टी करना चाहते हैं, तो यहां वीकेंड पर जा सकते हैं।