home page

जिस कप में Nita Ambani पीती है चाय उसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आज दुनिया में नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नीता अंबानी ब्रांडेड वॉच की भी शौक़ीन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी सुबह की शुरूआत लाखों की चाय से करती है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 

 | 
जिस कप में Nita Ambani पीती है चाय उसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 

HR Breaking News (ब्यूरो)। आज हम आपको इस आर्टिकल में अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में अपने शौक के बारे में बताया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वे दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की खास बात यह है कि इसमें सोने (गोल्ड) की बॉर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए। नीता अंबानी के पसंदीदा वॉच ब्रैंड...
 
नीता अंबानी ब्रांडेड वॉच की भी शौक़ीन हैं। उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।

नीता अंबानी को है हैंडबैग्स का शौक


नीता अंबानी के बैग्स का कलेक्शन भी लाजवाब है। उनकी ज्वैलरी तो हीरे की होती ही है, उनके बैग में भी हीरे जड़े होते हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी उनके कलेक्शन में शामिल है। ज्यादातर फंक्शन में नीता अंबानी ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। इनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।

रिपीट नहीं होते हैं जूते


नीता अंबानी को स्टाइलिश जूतों का बेहद शौक है। एक इंग्लिश अखबार के मुताबिक, नीता अंबानी की ड्रेस, उनके जूते कभी भी रिपीट नहीं होते हैं। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही एक लाख से होती है।