home page

Goa की इन 5 जगहों की नाईट लाइफ जैसी Night Life कहीं नहीं, यहां विदेशों से भी आते हैं लोग, सुबह 3 बजे तक चलती है पार्टी

Goa Night Clubs : विदेशों के बाद अब भारत में भी नाइटलाइफ का क्रेज बढ़ने लगा है। देश के कई शहरों की नाईट लाइफ बेहद खास है। इसमें दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Clubs) की नाइटलाइफ के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको गोवा (Goa) की नाइटलाइफ के बारे में बता रहे है। गोवा की नाईट लाइफ दिल्ली एनसीआर से भी ज्यादा खास होती है।

 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। जब शहर के भाग-दौड़ से कहीं दूर जाकर पार्टी प्लान करने की बात होती है तो सबसे पहला नाम गोवा (Goa Night Clubs) का आता है। गोवा नाइट पार्टी के लिए देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर है। यहां के नेचुरल ब्यूटी के साथ पार्टी करने का मजा ही कुछ और है। गोवा नाइट लाइफ के लिए हमेशा मशहूर रहा है।

 

ये भी देखें : Delhi की इन 6 जगहों की नाईट लाइफ, न्यूयॉर्क से नहीं है कम, पूरी रात रहता है रंगीन माहौल

 

अगर आप नाइट पार्टी के शौकीन है तो गोवा जा सकते है लेकिन अगर आप पार्टी के बेस्ट लोकेशन्स को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपको बताने जा रहे हैं गोवा के बेस्ट लोकेशन्स के बारे में जहां आप नाइट लाइफ का पूरा मजा ले सकते हैं... 

 

 

 

पर्पल मार्टिनी, अंजुना बीच (Purple Martini, Anjuna Beach, Goa)


गोवा में समंदर के खूबसूरत लहरों का दीदार कराने वाला पर्पल मार्टिनी बार एक चट्टान पर बना है। डीजे नाइट के शोर के बाद शांत और सुकून भरे लाइव म्यूजिक का आनंद लेना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। मेडिटेरियन डेकोर और समंदर व सनसेट के नज़ारों से भरपूर ये जगह पार्टी के लिए एक शानदार बैकग्राउंड की पेशकश करती है। पर्पल मार्टिनी, मेडिटेरियन कूज़ीन के साथ-साथ टेस्टी फूड के लिए भी जाना जाता है ।

तितली बार , लिटिल वागाटोर बीच (Titlie Little Vagator Beach)


लिटिल वागाटोर बीच पर बना तितली बार सनसेट के शानदार नज़ारों के लिए जाना जाता है। खाने के अनोखे एक्सपीरियंस के साथ यहां कुछ ऐसे कोलैबरेटिव कूज़ीन्स पेश  किए जाते हैं, जिसके लिए देश और दुनिया के शेफ, मिक्सोलॉजिस्ट, डीजे और संगीतकार एक साथ आते हैं। यहां की शानदार कॉकटेल के साथ लाइव म्यूजिक का लुत्फ आपकी रात हसीन बना देगा। 

टिटो क्लब क्यूबाना, गोवा (Tito Club Cubana)


टिटो गोवा के सबसे लोकप्रिय क्लबों में से एक है और यह गोवा का सबसे पुराना क्लब भी माना जाता हैं। ये क्लब उत्तरी गोवा में बागा बीच के पास है। टिटो एक लेन में है, जिसमें विभिन्न कई क्लब और रेस्तरां बने हुए हैं। Tito Club में एक बड़ा डांस फ्लोर है। ये क्लब कुछ अनोखे कॉकटेल और अच्छे खाने के लिए जाना जाता है।  
क्लब की दूसरी मंजिल पर एक विशेष प्राइवेट स्थान भी हैं। टिटो क्लब ने विभिन्न थीम पर आधारित बॉलीवुड विंटेज नाइट, कराओके नाइट और लेडीज नाइट की मेजबानी भी की हैं। ये गोवा का सबसे फेमस नाईट क्लब है, इसलिए लोगों की काफी भीड़ रहती है। टिटो Night Club रात के 9:00 बजे से सुबह के 3:00 बजे तक खुला रहता हैं। इस क्लब में लड़कियों की एंट्री फ्री है।  

ये भी जानें : 80 प्रतिशत घरों में गलत तरीके से बनती है अदरक वाली चाय, यहां जान लें सही तरीका

सिंक, कैंडोलिम (Sink, Candolim)

जब बात हो रही है Night Party की तो गोवा के बेस्ट नाइट क्लब को कोई कैसे भूल सकता है। ये परफेक्ट म्यूजिक और शादार डांसिग क्लब के मशहूर है। यहां बेहतरीन पार्टी का इंतजाम किया जाता है। इसमें फूड और ड्रिंक का खास ध्यान रखा जाता है। 
बता दें इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए लोग महीने भर पहले से बुकिंग करवानी शुरू कर देते हैं। अगर आप यहां पर पहले से बुकिंग करवाते हैं तो यहां आपको पार्टी के अलावा रहने के लिए कमरे मिल जाएंगे । 

ये भी जानें : बीयर पीते हैं तो पता होनी चाहिए ये बात, कभी नहीं पकड़ेंगे सिर

हिल टॉप, वेगेटर  (Hill Top, Vegator)


Goa के टॉप आइकॉनिक पार्टी क्लब की बात की जाएं तो हिल टॉप वेगेटर का नाम सबसे पहले आता है। यहां बेहतरीन पार्टी का आयोजन किया जाता है। ट्रांस म्यूजिक के लिए ये जगह मशहूर है। 
यहां की पार्टी में ट्रांस म्यूजिक के दीवाने ज्यादा नजर आएंगे। ये जगह पार्टी के लिए बेहतर है यहां पर विदेश से भी लोग पार्टी करने आते हैं। इस जगह पर पार्टी का अच्छा क्राउड रहता है। जहां आप बिना किसी झिझक के पार्टी कर सकते है। इसके साथ ही ये कपल पार्टी के लिए भी बेस्ट प्लेस में से एक है।