Delhi की इन 3 जगहों की नाइटलाइफ, न्यूयॉर्क से नहीं है कम, पूरी रात माहौल रहता है रंगीन
Delhi nightlife : दिल्ली एक ऐसा शहर है जो रात में जागता है यहां आपको दिन से ज्यादा रात में अधिक चहल पहल दिखाई देगी। भागदौड़ भरी इस लाइफ में जिन लोगों को दिन में अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ एंजॉय करना समय नहीं लगता है। वह अक्सर ऐसी जगहों की तलाश करते हैं जहां वह रात में बिना रोक-टोक मौज-मस्ती कर सकें। बता दें दिल्ली की इन तीन जगहों की नाइटलाइफ (nightlife) सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां शाम होते ही महौल रंगीन हो जाता है और विदेशों जैसे फील आती है।
HR Breaking News - अगर आप भी अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाइटलाइफ के लिए दिल्ली (Delhi nightlife ) की कुछ जगहें काफी मशहूर हैं। इन जगहों पर आप बिना किसी रोकटोक के पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। यहां पर बेहद शानदार कैफे हैं जिनकी सैर कर सकते हैं। इन कैफे में आप दिल्ली की नाइटलाइफ से रूबरू होंगे।
दिल्ली की नाइट लाइफ रंगीन होती है और हर कोई इस शाम का लुफ्त उठाना चाहता है। दिल्ली में काफी ऐसे कैफे (Delhi Best Cafe) हैं, जो देर रात तक खुले रहते हैं और यहां कपल्स और युवाओं की भीड़ लगी रहती है। इन पब्स (Delhi Pubs ) में आप रात के 3 से 4 बजे तक अपने दोस्तों के साथ फूल एंजॉय कर सकते हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं इन पब्स के बारे में विस्तार से
लिट बार और रिस्टोरेंट, जीके-3
लिट बार और रिस्टोरेंट ग्रेटर कैलाश ( LIT BAR & RISTORANTE, GK-3) दिल्ली का मशहूर रेस्टोरेंट और बार है। जहां आप अपने दोस्तों के साथ लेट नाइट तक पार्टी कर सकते हैं। इस बार में आप दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 2 बजे तक आराम से मौज-मस्त कर सकते हैं।
इसके अलावा आप म्यूजिक पर दोस्तों और पार्टनर के साथ डांस कर सकते हैं। और यहां के स्वादिष्ट भोजन और ड्रिंक आपको काफी पसंद आएंगे। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड (Italian Food) जरूर ट्राई करें इसे बेहद टेस्टी माना जाता है। यदि आप यहां दो लोग जाते हैं तो लगभग 1200 रुपये खर्चा आता है।
द हांग कांग क्लब
यूं तो दिल्ली में कई (Delhi Best Club) क्लब हैं लेकिन द हांद कांग क्लब (The Hong Kong Club) को दिल्ली का बेस्ट क्लब माना जाता है। यहां आप शाम 6 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक एंजॉय कर सकते हैं। इस कल्ब में आप अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक्स का भी मजा ले सकते हैं और म्यूजिक पर डांस कर सकते हैं।
अगर आप वीकएंड में ओवर नाइट पार्टी (over night party) करना चाहते हैं, तो यह क्लब आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां आपको चाइनीज से लेकर हर तरह का खाना मिल जाएगा। इस क्लब का पता दाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली है।
द इलेक्ट्रिक रूम
द इलेक्ट्रिक रूम (The Electric Room) दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लबों में से एक है। यह क्लब आपको विदेशों वाली नाइटलाइफ का फील देगा। यहां आप अपने दोस्तों के साथ फूल एंजॉय कर सकते हैं। यह क्लब शाम 4 बजे से लेकर सुबह के 4 बजे तक ओपन रहता है। ऐसे में आप यहां लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
यदि आप पीने का शौक रखते हैं तो यहां आपको इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल (Cocktails and Mocktails) की कई वैरायटीज भी देखने को मिल जाएगीं। यह बार लोधी रोड पर स्थित है। अगर आप यहां एंजॉय करने दो लोग जाते हैं तो करीब 5000 रुपये का खर्चा आता है।
