home page

Lassi pine ka sahi samay : क्या रात को पीनी चाहिए लस्सी, एक्सपर्ट से जानिये लस्सी पीने का सही समय

लस्सी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि लस्सी पीने का सही समय क्या है अगर नहीं, तो आइए आज जानते हैं इस बारे में-
 | 
Lassi pine ka sahi samay : क्या रात को पीनी चाहिए लस्सी, एक्सपर्ट से जानिये लस्सी पीने का सही समय

HR Breaking News (नई दिल्ली)। गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी का सेवन(drinking lassi) करना हमारे लिए फायदेमंद होता है। लस्सी हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ लू से बचाव(heat protection) करने में असरकारी है। लेकिन अगर आप इसका गलत समय पर सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेय भी हो सकता है। क्या आपको लस्सी पीने का सही समय पता है? क्या रात के समय लस्सी पीना हमारे लिए फायदेमंद है? अगर आप इन सभी बातों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-


डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि जब भी हमें गर्मी लगती है, तो हम ऐसे चीज की तलाश (looking for something) करते हैं, जिससे हमारे शरीर को तुरंत राहत मिले। गर्मी से तुरंत राहत दिलाने में लस्सी भी एक बेहतरीन विकल्प होता है। इसलिए न हम दिन देखते हैं और न समय, बिना सोचे लस्सी का सेवन कभी भी कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य को फायदे पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाने के समान हो जाता है। किसी भी चीज का सेवन सही समय पर करना ही हमारे लिए लाभदायक होता है। अगर आप गलत समय पर गलत चीजों का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान(damage to health) पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही लस्सी का सेवन रात के समय आपके लिए फायदेमंद के बजाय नुकसानदेय हो सकता है। रात में लस्सी पीने से स्वास्थ्य को किसी तरह का कोई लाभ नहीं होता है। बल्कि यह कई समस्याओं को जन्म दे  सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में- 

किस समय पीना चाहिए लस्सी?


अब आप सोच रहे हैं कि फिर लस्सी पीने का सही समय (Lassi pine ka sahi samay) क्या है, तो आपको बता दें कि लस्सी पीने का सबसे सही समय दोपहर का माना जाता है। दोपहर के समय लस्सी पीने से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ होता है। डायटीशियन बताती हैं कि हमेशा खाने के बाद लस्सी पीना चाहिए। इसके अलावा आप ब्रेकफास्ट के साथ ही लस्सी का सेवन कर सकते हैं। 


रात के समय लस्सी पीने से होने वाले नुकसान (Side Effects of drinking lassi at night)


डायटीशियन का कहना है कि रात के समय लस्सी पीने से स्वास्थ्य को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

पाचन हो सकता है खराब


रात के समय अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पाचन पर असर पड़ सकता है। क्योंकि लस्सी दही और चीनी से तैयार होता है, जो पचाने की दृष्टि से काफी हैवी माना जाता है। अगर आप रात में लस्सी पीकर सोते हैं, तो यह सही से पच नहीं पाता है। इसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, मतली जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए रात के समय लस्सी पीने से बचें। 


सर्दी-जुकाम की हो सकती है समस्य


दही हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट दोपहर के खाने में दही खाने की सलाह देते हैं। वहीं, अगर आप रात के समय दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में म्यूकस अधिक बनने लगता है। जिसके कारण सर्दी, जुकाम और गले में खराश जैसी परेशानी होने लगती है। सर्दी-जुकाम की परेशानी से बचने के लिए रात में लस्सी पीने से बचें।

उल्टी की हो सकती है परेशानी 


रात के वक्त लस्सी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिसके कारण आपको उल्टी की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो रात के समय लस्सी पीने से बचे रहें।

रात में लस्सी पीने से हो सकता है कब्ज


गर्मियों में लस्सी पीना हम सभी के लिए सही होता है। लेकिन रात में इसका सेवन आपके लिए नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, लस्सी की तासीर काफी ठंडी होती है। रात में लस्सी पीने से डायजेशन सिस्टम काफी धीमा हो जाता है, जिसके कारण कब्ज की शिकायत हो सकती है। 
 

जोड़ों में दर्द की हो सकती है समस्या


घुटनों और जोड़ों के दर्द की परेशानी से गुजर रहे लोगों के लिए रात के समय लस्सी का सेवन करना नुकसानदेय होता है। रात में लस्सी पीने से आपके जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अर्थराइटिस या फिर यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या है, तो रात में लस्सी पीने से बचें।
 

ढ़ सकता है आपका वजन


रात के समय लस्सी पीने से यह सही से पच नहीं पाता है, जिसके कारण वजन बढ़ने की परेशानी होने लगती है। इसके अलावा लस्सी में विटामिंस, खनिज, प्रोटीन और फैट भी होता है। साथ ही इसमें शुगर भी होता है। ऐसे में अगर आप इसका रात के समय सेवन करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाह रहे हैं, तो रात में लस्सी के सेवन से बचे रहें।

 


दोपहर में लस्सी पीने के फायदे (Benefits of drinking lassi in afternoon)


बॉडी हीट को कंट्रोल करने में लस्सी फायदेमंद हो सकता है। दोपहर के वक्त लस्सी पीने से आपके शरीर की नमी बरकरार होती है। साथ ही इससे शरीर की गर्मी कंट्रोल रहती है।
वजन को घटाने में लस्सी का मुख्या योगदान होता है। दरअसल, लस्सी में कैलोरी काफी कम होता है। साथ ही यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिसके कारण आपको भूख भी कम लगती है। इसलिए दोपहर के समय या फिर नाश्ते में लस्सी पीना हमारे लिए फायदेमंद है।


लस्सी में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपके इम्यून पावर को बूस्ट करता है। दोपहर के वक्त लस्सी पीने से इम्यूनिटी बेहतर होती है।
पाचन तंत्र को बेहतर करने में लस्सी फायदेमंद है। यदि आप पेट से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो दोपहर के वक्त लस्सी का सेवन करें। इससे आपका पाचन दुरुस्त होगा। साथ ही आपके शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है।
एसिडिटी की परेशानी से राहत पाने के लिए आप लस्सी का सेवन कर सकते हैं। 

News Hub