Australia में भी बस्ता है एक Mini India , यहां रहते हैं इतने लाख Indians
आपने सुना होगा के ज्यादातर लोग कनाडा को मिनी इंडिया के नाम से जानते हैं पर ऑस्ट्रेलिया की इस जगह को भी मिनी इंडिया कहा जाता है, क्या है इसके पीछे की वजह, आइए जानते हैं

HR Breaking News, New Delhi : आपने लोगों से अभी तक कनाडा को दूसरा भारत या दूसरा पंजाब बोलते हुए सुना होगा, वहां भारतीयों की आबादी इतनी है कि फॉरेनर कम इंडियंस घूमते हुए सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के हैरिस पार्क इलाके में भी करीबन 6 लाख भारतीयों का बसेरा है। जी हां, और अब उनकी आबादी को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने घोषणा की है कि सिडनी के एक उपनगर हैरिस पार्क को ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से जाना जाएगा।
1000 के नोट को दोबारा जारी करने को लेकर RBI ने कह दी ये बात
सुनकर ही आपका सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा! लेकिन ये सच है, बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट और पापुआ न्यू गिनी की यात्रा में शामिल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। इस बात की घोषणा खुद मोदी जी ने की, जानकारी के मुताबिक, सिडनी की तीन सड़कों को सामूहिक रूप से मिलाकर इसे लिटिल इंडिया नाम दिया जा रहा है। चलिए आपको इस जगह के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं।
1000 के नोट को दोबारा जारी करने को लेकर RBI ने कह दी ये बात
कैसा है ऑस्ट्रेलिया का ये ‘लिटिल इंडिया’
ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम भाग में मौजूद हैरिस पार्क अब ‘लिटिल इंडिया’ यानी छोटा भारत के नाम से जाना जाएगा। बता दें, ऑस्ट्रेलिया जाने वाला हर भारतीय एक बार इस इलाके से होकर जरूर जाता है, इंडियंस को तो ये जगह इतनी पसंद आती है कि वो अपना आधा ट्रिप इसी प्लेस पर बिताते हैं। एक अनुमान के अनुसार, यहां रहने वाला हर दूसरा इंसान भारतीय है। ऑस्ट्रेलिया में भारत का अनुभव करने वाले पर्यटक एक बार जरूर यहां सैर करने के लिए आते हैं।
Wigram Street में हैं भारतीयों की सैकड़ों शॉप
हैरिस पार्क का सबसे खास कमर्शियल और अट्रैक्टिव एरिया Wigram Street में है। यहां कई भारतीयों के किराना स्टोर, शॉप, मसालें की दुकानें, कपड़ों के अलावा गहनें की दुकानें भी स्थित हैं। दुकानें यही तक नहीं खत्म नहीं होती, कई भारतीयों के तो यहां कैफे और रेस्तरां भी हैं, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे लोगों को यहां का स्ट्रीट फूड इतना पसंद है कि रोजाना यहां हजारों की संख्या में भीड़ लगती है। अच्छी बात तो ये है, विदेश में रहने के बाद भी भारतीय दिवाली, होली जैसे त्योहार धूम-धाम से मनाते हैं।
1000 के नोट को दोबारा जारी करने को लेकर RBI ने कह दी ये बात
6 लाख से ज्यादा रहते हैं यहां भारतीय
ऑस्ट्रेलिया के Little India में करीबन 6 लाख से भी ज्यादा भारतीयों का बसेरा है, यहां की कुल आबादी का करीबन 45 फीसदी हिस्सा लिटिल इंडिया में है। इसमें 15 फीसदी लोग गुजराती बोलते हैं, 11 फीसदी हिंदी बोलते हैं और 5 फीसदी आबादी पंजाबी बोलती है। बची आबादी में भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग बसे हुए हैं। यहां पहुंचते ही आपको मिनी इंडिया में होने का आभास होगा।
लिटिल इंडिया में भारतीयों की संख्या है सबसे ज्यादा
लिटिल इंडिया में भारतीयों की संख्या 45.4 प्रतिशत है, नेपाल की 5.9 प्रतिशत है, चीन की 4.2 प्रतिशत है, लेबनान की 2.8 प्रतिशत है और फिलीपींस की 2.3 प्रतिशत है।