home page

Delhi से थोड़े ही आगे हैं ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, नजारा देख वापस आने का नहीं करेगा मन

छूटि्टयों में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली के पांच हिल स्टेशन सबसे बेस्ट हैं। यहां सैर के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां पूरे साल मौसम बड़ा ही अच्छा रहता है। हरा-भरा नजारा देख वापस घर आने का मन नहीं करेगा। 

 | 
Delhi से थोड़े ही आगे हैं ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, नजारा देख वापस आने का नहीं करेगा मन

HR Breaking News (नई दिल्ली)। वीकेंड पर अक्सर हम सभी का यही सवाल रहता है, घर पर बैठकर क्या करें, कहां जाएं या क्या करें। ऐसे में लोगों के दिमाग में घूमने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं आता। लेकिन सवाल बस यही रहता है दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ऐसी कौन सी जगह हैं, जहां जल्दी से जाकर आराम से घूमकर वापस लौट सकते हैं। ऐसी पास की जगह से होता क्या है, आप थोड़ा रिफ्रेश भी हो सकते हैं और बाहर थोड़ा घूमना-फिरना भी हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे, दिल्ली के पास की कोई बढ़िया जगह मिल जाए, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे प्लेसेस के बारे में बताते हैं, जो राजधानी से 300 से 400 किमी दूर पड़ेंगी।


निकल जाएं लैंसडाउन घूमने -

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक छावनी शहर लैंसडाउन है जो उत्तर भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में आता है। ये ब्रिटिश काल से काफी लोकप्रिय भी है। दिल्ली से महज 248 किमी दूर इस हिल स्टेशन का मौसम काफी सुखद रहता है। घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा ये हिल स्टेशन पक्षियों को देखने, प्रकृति की गोद में आराम करने और दिमाग को सुकून देने के लिए बेस्ट है। दिल्ली से लैंसडाउन आप 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते हैं।

कसौली भी कर लें शामिल


दिल्ली से महज 290 किमी दूर खूबसूरत कसौली, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मौजूद बड़ी ही प्यारी जगह है। कैंपिंग और शांत जंगलों के लिए फेमस इस जगह को देखने का अलग ही मजा है। यहां पूरे साल मौसम बड़ा ही अच्छा रहता है, धूप और गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों के लिए ये पसंदीदा हिल स्टेशन बना हुआ है।

भीमताल भी पड़ता है पास

भीमताल भी घूमने के लिए बढ़िया जगह है, अगर आपको किसी शांत जगह पर जाने का मन है, तो इससे बेस्ट और बढ़िया हिल स्टेशन आपको कहीं और नहीं मिल सकता। सुंदर-सुंदर झीलों का ये शहर बोटिंग करने के लिए और प्रकृति के बीच शांति से बैठने के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा आप आसपास के मंदिरों और शॉपिंग प्लेसेस को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मसूरी जाने का बनाएं प्लान

मसूरी भी दिल्ली से बस 279 किमी दूर है, यहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं और खिलखिलाती धूप का पूरा मजा उठा सकते हैं। बढ़िया वादियों का मजा लेने के लिए यहां की पहाड़ियां बडी ही खूबसूरत लगती हैं। ऊंचे-ऊंचे होटल्स और रिजॉर्ट्स से आप पहाड़ों को देख सकते हैं, और कुछ देर ठंडी वादियों का मजा उठा सकते हैं। यही नहीं, यहां कई ऑफबीट प्लेसेस भी हैं, जो मसूरी में घूमने का एक अलग ही रोमांच देती है।

नैनीताल घूम आएं


दिल्ली के पास के हिल स्टेशनों में हम नैनीताल को कैसे भूल सकते हैं। वीकेंड पर यहां लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। यहां कई ताल हैं और कई बाजार भी हैं, जहां आप ढेरों शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नैना देवी, पशन देवी और फिर हनुमान गढ़ी भी देखने के लिए परफेक्ट है। तो बस फिर लॉन्ग वीकेंड से पहले प्लान बनाइए और निकल पड़िए इन जगहों पर।


 

News Hub