home page

ये हैं Delhi के टॉप टेन पार्क, सैर करने ले लिए है लोगों की पहली पसंद

देश की राजधानी दिल्ली में यूं तो कई जगह हैं, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली के टॉप टेन पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ घूमने (Best Places to visit in Delhi) के लिए आ सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
 | 

दिल्ली में कई ऐसे पार्क हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों और फैमली के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। इन पार्क में आपको प्रकृति के शानदार नजारे मिल जाते हैं। इन पार्क (Famous Parks in Delhi) में आपको शांती के साथ साथ ताजी हवा का लुफ्त उठाने का भी मौका मिल जाएगा। खबर में जानिये इन पार्क के बारे में पूरी डिटेल।

अगर आप दिल्ली के सबसे ज्यादा खूबसूरत पार्कों को देखना चाहते हैं तो आप लोधी गार्डन को विजिट कर सकते हैं। ये गार्डन लोधी काल के समय से चल रहा है। यहां पर आपको स्मारक और सुंदर हरियाली मिल जाती है।

दिल्ली के सबसे फेमस पार्कों में डियर पार्क भी शामिल है। डियर पार्क हौज खास के पास स्थित, यह पार्क अपनी ताजी हवा और प्राकृतिक सुंदरता के साथ हिरणों को देखने के लिए जाना जाता है।

संजय वन एक घना वन क्षेत्र, जोकि दिल्ली के शोर-शराबे से दूर है। यहां पर आपको शांत वातावरण मिल जाता है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित, संजय वन जॉगिंग, साइकिलिंग और अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट डेस्टिपेशन है।

सुंदर नर्सरी हुमायूं के मकबरे के पास स्थित है। सुंदर नर्सरी हेरिटेज पार्क है, इसमें मुगलकालीन संरचनाएं और विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे मिल जाते हैं।

दिल्ली में स्थित ये फॉरेस्ट पार्क अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस पार्क में आप मॉनिंग वॉक और योगा करने के लिए जा सकते हैं।

अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क एक प्राकृतिक और हरियाली से भरपूर क्षेत्र है जहां पर आप प्रकृति का मनमोहक नजरा देख सकते हैं।

नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में स्थित है। बता दें कि ये पार्क 80 एकड़ भूमि में फेला हुआ है। ये अपनी खूबसूरती और ओपन-एयर जिम के लिए प्रसिद्ध है।

बुद्ध जयंती पार्क अपनी हरी-भरी घास और रंग-बिरंगे फूलों के साथ एक शांत वातावरण देने के लिए जाना जाता है।