सूरज के ढलते ही Delhi की ये जगहें हो जाती है रंगीन
HR Breaking News : (Delhi Top Nightlife) कई लोगो को रंगीन रातों का मजा लेना काफी पसंद होता है। वैसे तो देश में नाइटलाइफ के लिए कई फेमस जगहें है। लेकिन बात की जाएं देश की राजधानी दिल्ली की फेमस जगहों के बारे में जहां आपको सूरज ढलते ही गजब का माहौल मिलेगा। सूरज ढलने के साथ ही दिल्ली की रातें जगमगा उठती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली घूमने आएं हैं तो दिल्ली की इन जगहों (Delhi Nightlife Place) पर जरूर जाएं। आइए आज आपको बताते है दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जहां रात बिताना आपके लिए एक यादगार बन सकता है।
1) कनॉट प्लेस
शॉपिंग के शौकीन पर्यटकों (Connaught Place) के लिए कनॉट प्लेस किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कनॉट प्लेस की गलियां रात को जगमगाती हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। यहां के बाजार और स्ट्रीट शॉपिंग का अनुभव आपको जरूर करना चाहिए।
2) दिल्ली हाट की नाइट लाइफ
सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव म्यूजिक (nightlife of delhi haat) के अगर शौकीन हैं तो फिर दिल्ली हाट की नाइट लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां लोकल और हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी के साथ-साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा आपकी रात बना देगा।
3) कुतुब मीनार और इंडिया गेट की नाइट लाइटिंग
इंडिया गेट और कुतुब मीनार की रात (Night of India Gate and Qutub Minar) की रोशनी बेहद सुंदर होती है। यहां रात के समय टहलकर आप स्ट्रीट फूड का मजा लेने के साथ ही शॉपिंग भी कर सकते हैं।
4) नाइट फूड ट्रिप
दिल्ली में नाइट फूड ट्रिप (best place in delhi) के लिए आप चांदनी चौक की गलियों में जाना ना भूलें। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो फिर करीम की मटन या चिकन बिरयानी का स्वाद ले सकते हैं।
