Delhi की ये जगहें पूरे देश में फेमस, रात 10 बजे बाद रंगीन होता है माहौल
HR Breaking News : (Top Club For Nightlife in Delhi) कई लोगों को नाइटलाइफ इंजॉय करने का काफी शौक होता है। अगर आप भी नाइट लाइफ इंजॉय करने के शौकीन है और किसी ऐसी जगह की तलाश में है जहां आप रात के समय डांस के साथ एक बेहतरीन नजारे का आनंद ले सके तो दिल्ली में बसे वो फेमस नाइट क्लब आपके लिए परफेक्ट साबित होंगे।
जी हां, दिल्ली एक ऐसा शहर है जो अपनी नाइट लाइफ के लिए ही जाना जाता हैं। आज हम आपको दिल्ली के वो नाइट क्लब्स बताने जा रहे हैं जो कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश (Best Nightlife in Delhi) में काफी ज्यादा फेमस है।
1) Keya, Vasant Kunj, New Delhi
कीया क्लब दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक है। कीया क्लब दक्षिण दिल्ली में कई वर्षों से फेमस है। आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब (indoor night club) डेकोर के साथ। अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह है।
यह क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 रुपए में इस नाइट क्लब का मजा आराम से ले सकते हैं।
2) Privee - Shangri-La Eros
सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब माना जाने वाला प्रिवे नाइट क्लब भी काफी क्लासिक क्लब है। यह नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल शांग्रीला में है जो कि जनपथ पर स्थित है।
यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
3) Key - Hotel Samrat, Chanakyapuri, New Delhi
देश की राजधानी दिल्ली में रात गुजारना कई लोगो का सपना होता है। दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और लग्जरियस नाइट क्लबों (Most Popular Night Clubs) में से एक Key नाइट क्लब एक शानदार जगह है। यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में है।
यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 5000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं। यहां का डीजे भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है।
4) SOHO Delhi - The Ashok, Chanakyapuri, New Delhi
सोहो नाइट क्लब दिल्ली का एक ऐसा नाइट क्लब है जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
5) Diablo, Mehrauli, New Delhi
डियाब्लो नाइट क्लब दिल्ली के उन नाईट क्लबों में से है जो कि जितना दिखने में सुंदर और देश भर में प्रसिद्ध है, वहीं यह नाइट क्लब बेहद सस्ता भी है यहां पर दो लोग 2500 रुपए में इस क्लब का आराम से मजा ले सकते हैं। यह क्लब दिल्ली के महरौली इलाके में है।
6) Summer House Cafe, New Delhi
समर हाउस कैफे नाइट क्लब दिल्ली के उसे इलाके में है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग जाते हैं मतलब यह नाइट क्लब दिल्ली के हौज खास इलाके में है।
यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 2500 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
7) Dear Donna, New Delhi
डियर डोना नाइट क्लब दिल्ली के टॉप के नाइट क्लब्स में आता है। यह नाइट क्लब दिल्ली में कुतुब होटल के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में है।
यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
8) Bergamo Club
बर्गमो नाइट क्लब इस वक्त Gen Z में काफी ज्यादा फेमस है। यह नाइट का दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में है।
यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर सुबह के 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
