Delhi से कुछ ही घंटे की दूरी पर है घूमने के लिए ये खास जगहें, वीकेंड पर कर सकते हैं प्लान
Delhi : घूमने का शौकिन कौन नहीं है। वीकेंड पर ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते हैं। बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में घूमने की कई जगहें मौजुद है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जो दिल्ली (Tourist places near Delhi) से कुछ ही घंटो की दूरी पर मौजुद है। आप यहां पर वीकेंड पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
HR Breaking News (Delhi Hill Station) राजधानी दिल्ली एक बड़ी इमारतों वाला शहर है। यहां आज के समय की हर आधुनिक सुविधाएं मिल जाती है। साथ ही यहां घूमने फिरने के लिए खास जगहों की भी कोई कमी नहीं है। बड़ी इमारतों के अलावा भी राजधानी दिल्ली में देखने लायक और भी बहुत कुछ है। आज हम आपको इस खबर में दिल्ली (Delhi Hill Station) के पास मौजुद बेस्ट वीकेंड प्लेसिस के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप वीकेंड पर जा सकते हैं।
जयपुर की इन जगहों का लें मजा
आप चाहे तो घूमने के लिए पिंक सिटी के नाम से जाने वाले जयपुर (jaipur) में भी जा सकते हैं। जयपूर राजस्थान की राजधानी है। जयपूर शहर राज्य (Best Tourist Places In Delhi ) की शाही विरासत का एक प्रमाण है और अपने शानदार किलों, महलों और बाजारों के लिए दुनियाभर में प्रचलित है। जयपूर शहर सबसे बड़े भारतीय शहरों में से एक है। अगर आप यहां जाते हैं तो यहां की दाल बाटी, प्याज कचौरी और घेवर जैसी राजस्थानी (Great tourist place) डिशेज का जरूर स्वाद लें।
आप जयपूर की कई जगहों पर जा सकते हैं, जैसे आमेर किला, जंतर मंतर, हवा महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी ढाणी आदि।
घूम सकते हैं ऋषिकेश की इन जगहों पर
इसके साथ ही आप चाहे तो घूमने के लिए ऋषिकेश (Rishikesh) भी जा सकते हैं। ये दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी पर मौजुद हिमालय की तलहटी में स्थित एक शहर है। यह शहर कई कैफे, आश्रम, प्राचीन मंदिर और साहसिक गतिविधियों के लिए प्रचलित है। गंगा के पवित्र किनारे पर मौजुद ये जगह योग, ध्यान, आध्यात्मिकता, आयुर्वेद आदि सिखाने वाले कई आश्रमों वाले संतों का केंद्र बन गया है ऋषिकेश में घूमने के लिए कई जगहें फेमस है। इन जगहों में लक्ष्मण झूला, राम झूला, हरिद्वार, बीटल्स आश्रम आदि शामिल है।
नीमराना की ये जगहें भी है काफी फैमस
दिल्ली-जयपुर (Delhi Best Hill Station ) के रास्ते पर अलवर में मौजुद नीमराना का नीमराना किला भी दिल्ली से 6-7 घंटे की दूरी पर स्थित है। आज के समय में ये किला एक हेरिटेज लक्जरी होटल बन गया है, जहां आप बेस्ट एक्सपीरियंस का मजा ले सकते हैं। अगर आप शांति में समय बीताना चाहते हैं तो शांतिपूर्ण और शाही छोटी यात्रा बिताने के लिए ये जगह बेस्ट हो सकती है। बात करें घूमने की जगह की (Places to visit in Delhi ) तो यहा नमराना किला, बावड़ी, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, बाला किला घूम सकते हैं।
क्यो फेमस हैं लैंसडाउन
वहीं, उत्तराखंड के पौडी जिले में मौजुद लैंसडाउन (Lansdowne kha hai ) एक शांत और छोटा सा शहर है, जो ओक और देवदार के जंगलों से भरपूर है। लैंसडाउनहिल स्टेशन वीकेंड के लिए काफी बेस्ट साबित हो सकता है। यहां गढ़वाली डिशेज और काफुली, कुलथ की दाल, फाणु जैसी डिशेज के साथ ही गुलगुले, अरसा जैसी मिठाइयों का भी मजा ले सकते हैं।
लैंसडाउन (Must Visit in Lansdowne) में आप भुल्ला झील, टिप एन टॉप, तारकेश्वर महादेव मंदिर, दरवान सिंह रेजिमेंटल संग्रहालयसेंट जॉन चर्च, हवाघर में वीकेंड के लिए घूमने जा सकते हैं।
