home page

Delhi के सबसे नजदीक है ये हिल स्टेशन, विदेशों से भी घूमने आते हैं लोग

अगर आपको घूमने फिरने का शौंक है और वीकेंड्स पर हिल स्टेशन (hill station) पर एंजॉय करने की सोच रहे हैं और ज्यादा दूर ट्रेवल करके भी नहीं जाना चाहते हैं। तो हम आपको दिल्ली के सबसे नजदीक एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। इस हिल स्टेशन पर एंजॉय करने के लिए लोग विदेशों से आते हैं। 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। वीकेंड्स पर घर में बैठकर बोर होने से अच्छा है कि आप कहीं घूमने जाएं। पर अक्सर हम महसूस करते हैं कि कहां जाएं, इतने कम समय में हम कहां-कहां घूम पाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। दिल्ली से मात्र 250 km की दूरी पर एक जगह है नाहन (nahan hill station) जहां आप आराम से घूमकर आ सकते हैं।

इस जगह की खास बात ये है कि यहां का मौसम बेहद खूबसूरत होता है और आप यहां के आस-पास कई जगहों पर घूमकर आ सकते हैं। साथ ही यहां करने को कई चीजें और भी हैं जो कि आपके मन को खुश कर देंगी और आप दो दिन में स्ट्रेस फ्री होकर यहां से लौट आएंगे।

Delhi High Court ने कहा- पढ़ी लिखी पत्नी को इस काम के लिए नहीं कर सकते मजबूर

नाहन में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान


नाहन में आप कई सारी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा एक आकर्षक शहर नाहन शांत सुंदरता और सुखद मौसम प्रदान करता है। हरे-भरे दृश्यों से घिरा और ऐतिहासिक वास्तुकला से सुसज्जित, नाहन शहर बेहद शांत है। आप यहां कई सारी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जैसे कि रेणुका झील, जैतक किला और चूड़धार चोटी। यहां आप फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और बोटिंग कर सकते हैं।

नाहन घूमने कैसे जाएं


दिल्ली से नाहन घूमने के लिए पहले नाहन की बस लें जो कि आपको पुरानी दिल्ली से मिल जाएगी। आप दिल्ली से नाहन तक की कैब भी ले सकते हैं या फिर आप राजपुरा जंक्शन तक भी जा सकते हैं।

5 साल की FD कर देगी मालामाल, ये बैंक दे रहे है 500 दिन वाली स्कीम पर बंपर ब्याज

यहां जाने के बाद आप आराम से किसी होटल में रूकें और आसपास के इलाकों में जाकर घूमकर आएं। ये जगह घूमने के लिए बिलकुल परफेक्ट है और दिल्ली से किसी भी वीकेंड पर यहां घूमने निकल सकते हैं। तो, अगर आप कभी नाहन घूमने नहीं गए हैं तो समय निकालें और प्रकृति की इस खूबसूरत जगह पर घूमकर आएं। ये बेहद खूबसूरत है और आप कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं।