home page

Delhi में यह है सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट, 20 रुपये से लेकर 200 तक में मिल जाते हैं ट्रेंडी क्लॉथ्स

cheapest clothes market : अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उस सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट के बारे में जहां से आप बेहद कम कीमत में काफी ब्रांडेड कपड़े खरीद सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली की इस सबसे सस्ती मार्केट के बारे में विस्तार से।
 | 
Delhi में यह है सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट, 20 रुपये से लेकर 200 तक में मिल जाते हैं ट्रेंडी क्लॉथ्स

HR Breaking News : (cheapest market in delhi) शॉपिंग करना भला किसको पसंद नहीं होता है। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है और किसी सस्ती मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो राजधानी दिल्ली के अंदर छुपी यह मार्केट आपके लिए काफी फायदेमंद रह सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में वैसे तो कई सारी मार्केट हैं जिनके चर्चे दूर-दूर तक पहले हुए हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी मार्केट के बारे में जहां से आप बेहद कम कीमत में झोला भर शॉपिंग कर सकते हैं। 


सबसे खास बात तो यह है कि इस मार्केट में आपको कई सारे ब्रांडेड कपड़े भी मिल जाएंगे। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली की इस सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट के बारे में विस्तारसे।
बात की जाए गर्मियों के कपड़ों की शॉपिंग की तो आप दिल्ली की इस मार्केट से स्टाइलिश टॉप, जींस, लवर था टीशर्ट मात्र ₹20 में खरीद सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट की जो शॉपिंग के लिए एकदम बेस्ट जगह मानी जाती है।


सरोजिनी नगर मार्केट 


दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar Market) को बजट में खरीदारी का बादशाह माना जाता है। यह दिल्ली का सबसे मशहूर स्ट्रीट शाॅपिंग डेस्टिनेशन (Most popular street shopping destination) है। सरोजिनी नगर बाजार में आपको 20 से 200 रुपए तक में लेटेस्ट फैशन के कपड़े, जूते, बैग और एक्सेसरीज आसानी से मिल जाएंगे।


Sarojini Nagar Market में सामान की कीमत


इस मशहूर और सस्ती बाजार में महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए सामान मिल जाता है। यहां टॉप्स और टी-शर्ट की शुरुआती कीमत मात्र 20 रुपये है। जींस और ट्राउजर की खरीदारी 100-200 रुपये में आसानी से की जा सकती है। सरोजिनी नगर में आपको ब्रांडेड कपड़ों की ओवरस्टॉक आइटम्स (cheapest clothes market ) मिल जाएगा। 


इस सस्ती बाजार में स्टाइलिश बैग और फुटवियर का भी शानदार कलेक्शन देखने को मिलता है, जिसकी कीमत 100 रुपये से शुरु होती है। इसके अलावा, फैशनेबल ज्वेलरी और एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। घर की सजावट का सामान, मेकअप, साड़ी और एथनिक वियर भी यहां मिल जाते हैं। 

सस्ते में खरीदारी के टिप्स


वैसे तो यहां फिक्स प्राइड रेट (Shopping Tips) दिए रहते हैं। लेकिन जहां रेट फिक्स न हों, वहां थोड़ा मोलभाव करना न भूलें। सरोजिनी नगर बाजार की असली खासियत यहां बढ़-चढ़कर मोलभाव करना है। 
कम पैसों में लेटेस्ट सामान खरीदना (Tips for shopping cheap) चाहते हैं तो सुबह जल्दी जाएं ताकि ज्यादा विकल्प मिलें। इसके अलावा दिन या शाम के बजाय रात में खरीदारी कर सकते हैं। तब तक रेट और कम हो जाता है। 


जब सरोजिनी नगर में शाॅपिंग (shopping in sarojini nagar) के लिए जाएं तो कैश साथ रखें क्योंकि हर जगह यूपीआई नहीं चलता। कैश में खरीदारी से आपका बजट भी बना रहता है। 


इसके अलावा ध्यान रखें कि वीकेंड की बजाय वीकडे पर जाना ज्यादा बेहतर रहता है। वीकेंड पर बाजार में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में दुकानदार संग मोलभाव करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही सामान भी छटा हुआ मिल सकता है।

इस तरह पहुंचें सरोजिनी नगर 


दिल्ली स्थित सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar Market) तक पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन है। पिंक लाइन के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। मेट्रो स्टेशन से बाजार पैदल दूरी पर है।