Tourist Spots : भारत की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, यहां जाकर मूड हो जाएगा फ्रेश

HR Breaking News, Digital Desk- इंसान को अपने काम के साथ-साथ घूमते-फिरते भी रहना चाहिए, ताकि काम का कोई प्रेशर महसूस ना हो और मूड फ्रेश हो जाए। भारत में घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां जाकर आप प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती देख सकते हैं। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के बाद आप निश्चित रूप से थाईलैंड और इंडोनेशिया के विश्व प्रसिद्ध बाली द्वीप को भी भूल जाएंगे। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में...
घूमने के लिए उत्तर-पूर्वी राज्य हैं सबसे बेस्ट-
भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्य हैं, जिन्हें 'सेवन-सिस्टर्स' यानी सात-बहनें' के नाम से भी जाना जाता है। इन राज्यों के नाम हैं असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा। ये राज्य हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। यहां की खूबसूरत घाटियां, झरने, तालाब और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देती हैं।
गोवा-
घूमने के लिहाज से गोवा को देश के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के खूबसूरत बीच और हरियाली को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां आप लजीज सीफूड और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। अगर आप गोवा जाएं तो अगौड़ा किला, सेंट कैथेड्रल चर्च और दूधसागर वॉटरफॉल जरूर देखकर आएं।
पुदुच्चेरी-
यह दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर को 'भारत का यूरोप' भी कहा जाता है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप खूबसूरत समुद्री तटों और प्राकृतिक सुंदरता का मजा ले सकते हैं। यहां का पैराडाइज बीच, बोटैनिकल गार्डन, मनाकुला विनयगर मंदिर और वरदराजा पेरुमल मंदिर घूमने लायक जगहें हैं।
दमन और दीव-
अगर आप शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांति और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो दमन और दीव जरूर जाएं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आपको यहां से कहीं और जाने का मन ही नहीं करेगा। यहां घूमने वाली जगहों में जंपौर और देवका बीच, बाम जीसस चर्च, मोती दमन और नानी दमन के किले, दीव फोर्ट और पानीकोटा फोर्ट आदि प्रमुख हैं।