Travel Tips : बुढ़ापा आने से पहले जरूर घूम लें ये 10 खूबसूरत जगहें, वरना फिर होगा पछतावा
Travel Tips : आजकल की व्यस्तता भरी जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन ऐसे में इंसान को कामकाज से फ्री होकर घुमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। दरअसल, व्यस्तता भरी जिंदगी से निकलकर घुमने जाना एक ऐसा अनुभव होता हैं जो आपके (tourist destinations) जीवन के लिए यादगार बन जाता हैं। इसी के चलते हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं कि आपको अपने जीवन में इन 10 जगहों पर एक बार जरूर घुमने जाना चाहिए...

HR Breaking News - (10 beautiful places in india)। अपने जीवन में किसी भी ट्रिप पर जाने का एक अलग ही क्रेज होता हैं। दरअसल, किसी पर्यटन स्टेशन की यात्रा करना सिर्फ़ एक जगह देखने का अनुभव नहीं है, बल्कि वहां की संस्कृति, इतिहास, खूबसूरती, खान-पान और रहन-सहन को (best tourist places) जीने का एक मौका होता है। हर यात्रा से हमें नई जानकारी प्राप्त होती है, जो हमें प्राचीन स्मारकों, मंदिरों, झीलों, मठों और पर्यटन स्थलों के इतिहास और वर्तमान से रूबरू कराती है।
यात्रा एक तरह की थेरेपी है जो जीवन की कामकाजी थकान को दूर कर देती हैं इसी के चलते हम आपको इस आर्टिकल में भारत की 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको बुढ़ापे (beautiful places in india) से पहले ज़रूर घूम लेना चाहिए, नहीं तो आपको लगेगा कि आपने ज़िंदगी में कुछ खास मिस कर दिया है। ये सारी जगहें भारत में मौजूद हैं और इनकी खूबसूरती के कारण यहाँ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कोने-कोने से लोग घुमने आते हैं -
मुन्नार -
केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार (Munnar), अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हर कोई इस जगह की यात्रा करना चाहता है। यहां आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर, 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध इको प्वाइंट, अपनी अनोखी ध्वनि प्रतिध्वनि के लिए जाना जाता है। एडवेंचर पर्यटकों के लिए मुन्नार और उसके आसपास के क्षेत्र स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां स्थित झील में आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं।
लद्दाख -
लद्दाख (Ladakh) की खूबसूरती देखकर आप बस दंग रह जाएँगे। ये जगह आपका दिल मोह लेगी, इस जगह की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है। यहाँ आप दूर-दूर तक फैली हरी-भरी वादियाँ, ऊँचे-ऊँचे पहाड़, नीले-नीले पानी की झीलें और प्रकृति के अद्भुत नज़ारे देखेंगे। लद्दाख में घूमने के लिए ढेर सारे बेहतरीन जगहें हैं। पर्यटक यहाँ खूबसूरत (best tourist places In India) पैंगोंग झील देख सकते हैं और लेह पैलेस की सैर कर सकते हैं। अपनी जवानी में हर किसी को एक बार लद्दाख जरूर जाना चाहिए। यहाँ आप तिब्बती और बौद्ध संस्कृति को करीब से जान पाएँगे और लज़ीज़ खाने का स्वाद ले पाएँगे।
माउंट आबू -
राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू हिल स्टेशन (Mount Abu Hill Station), अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ आप झील में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसे राजस्थान का मसूरी भी कहा जाता है। लगभग 1220 मीटर ऊँचा यह हिल स्टेशन, अपने समृद्ध इतिहास, प्राचीन स्थलों और सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध है।
ऊटी -
नीलगिरि पहाड़ों में स्थित ऊटी (Ooty Hill Station), जिसे हिल स्टेशनों की रानी कहा जाता है, प्रकृति की एक खूबसूरत बनावट है। यहां विशाल चाय के बागान, शांत झीलें, झरने, और आकर्षक बगीचे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक ऊटी की सुंदरता का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं। हालांकि, ऊटी का असली नाम उटकमंड है, लेकिन इसे प्यार से ऊटी कहा जाता है।
औली -
औली को धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है, इसकी खूबसूरती हर सैलानी को मोहित कर लेती है। अगर आपने अभी तक औली नहीं देखा है, तो अपनी ज़िंदगी में एक बार ज़रूर जाएँ। उत्तराखंड में स्थित औली को मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। यहाँ खूबसूरत घाटियाँ, ऊँचे-ऊँचे पहाड़, झरने, नदियाँ और देवदार के घने जंगल आपको अपनी ओर खींच लेंगे। यहाँ त्रिशूल चोटी, चिनाब झील, नंदा देवी हिल स्टेशन, और जोशीमठ जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं।
गोवा -
गोवा (Goa) घुमने का सपना हर युवा देखता हैं दरअसल यह एक ऐसा सपना है जो हर किसी की आंखों में होता है। समुद्र के किनारे, रात की चमक, और अनगिनत मस्ती के अवसर, गोवा को युवाओं का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां घूमने और जीने के लिए कुछ न कुछ हमेशा होता है, इसलिए हर युवा को अपने जीवन में एक बार गोवा जरूर जाना चाहिए।
नैनीताल -
नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहाँ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते हैं। गर्मियों में तो यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, चिड़ियाघर देख सकते हैं और नैनीताल की ठंडी सड़क का राउंड लगा सकते हैं। नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर पंगोट जाकर आप प्रकृति की गोद में कुछ शांत पल बिता सकते हैं।
जोग फॉल्स -
कर्नाटक में स्थित जोग फॉल्स, घने जंगलों के बीच स्थित एक मनमोहक झरना है। यह देश का दूसरा सबसे ऊँचा झरना है, जहाँ 829 फीट की ऊँचाई से पानी नीचे गिरता है। कई किलोमीटर दूर से ही इसकी आवाज़ सुनाई देती है। आप पहाड़ी पर बैठकर इसकी खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं और आसपास के वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
शिमला -
शिमला, एक ऐसा हिल स्टेशन है जो अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के लोगों को मोहित करता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी तादाद में लोग यहां घुमने आते हैं। शिमला की खूबसूरती देखकर पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है। यहां कई प्रसिद्ध जगहें हैं, जिनकी सैर करके आप शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। संग्रहालय, थिएटर, औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्च तक, यहां घूमने लायक जगहों की कमी नहीं है। द रिज, शिमला का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। माल रोड पर घूमने का भी अलग ही मजा है। जाखू हिल स्टेशन, शिमला की सबसे ऊंची जगह है, जो समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
लैंसडाउन -
लैंसडाउन, उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए। यहाँ आप एडवेंचर एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकते हैं और प्रकृति की खूबसूरती में डूब सकते हैं। लैंसडाउन में आप ट्रेकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहाँ आप भुल्ला ताल भी देख सकते हैं, जो एक छोटी सी शांत झील है, जिसकी सुरक्षा भारतीय सेना करती है। झील के पास एक पार्क भी है।