home page

रात को बसों में किया सफर, स्टेज पर गलत हरकतों का किया सामना, आज वर्ल्ड वाइड फेमस है Delhi की ये हसीना

Delhi : सफलता को सभी सलाम करते हैं, लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को बहुत कम लोग जानते हैं। Delhi की एक हसीना ने आज के समय में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है, लेकिन उनका संघर्ष भी कम नहीं रहा है। रात को बसों में सफर करना, स्टेज पर गलत लोगों का सामना करना, दिन रात मेहनत करना, ये सब उनकी सफलता की कुंजी रही हैं। आइए जानते हैं इस हसीना के बारे में-

 | 
sapna choudhary : रात को बसों में किया सफर, स्टेज पर गलत हरकतों का किया सामना, आज वर्ल्ड वाइड फेमस है Delhi की ये हसीना

HR Breaking News (नई दिल्ली) : देश में बहुत सारी फेमस पर्सनेलिटी है। अलग अलग फिल्ड में अलग अलग प्रसिद्धी के कारण के साथ लोगों के लिए प्रेरणा की बहुत सारी कहानियां है। ऐसी ही एक कहानी डांस की दुनिया में क्वीन के नाम से जानीं जाने वाली दिल्ली की एक हसीना की भी है। इन्होंने अपने संघर्ष के बल पर आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। 


कभी बनना चाहती थीं अफसर


दिल्ली की इस हसीना का नाम सपना चौधरी है, जिन्होंने अपने हुनर के साथ मेहनत के दम पर आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। सपना चौधरी बचपन में अफसर बनना चाहती थीं। परंतु, जब वह 13 साल की थीं तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया। पिता का साया सिर से उठा तो घर पर कमाने के लिए कोई नहीं रहा। भाई की उम्र कम थी। यहां से सपना चौधरी का अफसर बनने का सपना दफन हो गया। 

 

फिर गायकी की दुनिया में आईं सपना चौधरी


दिल्ली (Sapna Choudhary Singing) की रहने वाली सपना चौधरी ने एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने घर चलाने के लिए हरियाणवी रागनी के एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप को ज्वाइन किया। वह इस ग्रुप के में रहकर अपनी गायकी से लोगों को प्रभावित कर रही थीं। इस दौरान बहुत बार ऐसा हुआ था कि रात को उनको रोडवेज बसों में अकेले सफर करना पड़ता था और लोगों की गलत हरकतें भी स्टेज पर परेशान करती थीं। सपना चौधरी ने इन सबसे ऊपर अपने काम पर ध्यान रखा। सपना बताती हैं कि उनकी मां हमेशा उनके साथ साये की तरह रही हैं।

 

फिर डांस की दुनिया में रखा कदम


सपना चौधरी ने डांस (Sapna Choudhary First Dance) की दुनिया में कमद भी इत्तिफाक से रखा। एक दिन ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की प्रमुख डांसर स्टेज पर नहीं पहुंची। यहां सपना चौधरी को यह जिम्मीदारी दी तो उन्होंने इस जिम्मेदारी को इतनी बखुबी तरीके से निभाया कि हर जगह प्रोग्राम में सपना के डांस की डिमांड होने लगी। इसके बाद सपना चौधरी ने खुद के डांस के ही स्टेज शो करने शुरू कर दिए। 


डांस इतना गजब, पेड़ों पर चढ़ जाते थे लोग


सपना चौधरी के डांस (Sapna Choudhary Dance) की खास बात यह थी कि उनके डांस में कोई अश्लीलता नहीं थी। पूरे कपड़ों में सपना चौधरी ने अपने शरीर को ऐसा मटकाया कि उनका डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते और सपना चौधरी को देखने के लिए पेड़ों की टहनियों पर भी चढ़ जाते थे। 


बिग बॉस में भी मचाया धमाल


सपना चौधरी के डांस (Sapna Choudhary) को देश ही नहीं, दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा। सपना चौधरी ने जब डांस की शुरुआत की तो तब उन्हें, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाना जाता था, लेकिन देखते ही देखते वह विदेशों तक फेमस हो गई। सपना चौधरी की बढ़ती फेम को देखकर  बिग बॉस से भी सपना को बुलावा आया और पहली बार में मां के कहने पर उन्होंने ने बिग बॉस में जाने से मना कर दिया। फिर बिग बॉस के सीजन 11 में सपना का डंका बजा और यहां से सपना की बॉलीवुड में एंट्री हो गई। 


इन डांस ने किया ज्यादा फेमस


सपना चौधरी के वैसे तो बहुत सारे डांस (Sapna Choudhary Famous Dance) मिलेंगे, लेकिन कुछ गानों पर उनके डांस काफी प्रसिद्ध हुए। इसमें तेरी आंख्या का यो काजल पर किया गया सपना का डांस वर्ल्ड वाइड देखा गया। इसी प्रकार सपना चौधरी का रेड फरारी, गजबन पानी नै चाली, बंदूक चल जावैगी आदि गानों पर उनका डांस फेमस रहा है।*