Winter Shopping : दिल्ली नहीं, बल्कि सस्ते कपड़ों के लिए बेस्ट हैं जयपुर के ये मार्केट, किफायती दामों में मिलेगी बेस्ट क्वालिटी
Winter Shopping :राजस्थान के जयपुर शहर को गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में सिर्फ घूमने लायक जगहें ही नहीं है, बल्कि यहां शापिंग के लिए भी कई ऐसे मार्केट है, जहां आपको रिजनेबल रेट में सर्दियों के कपड़ें देखने को मिलेंगे। जयपुर के इन मार्केट (Jaipur Winter Shopping ) में किफायती दामों में बेस्ट क्वालिटी मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं जयपुर के इन बाजारों के बारे में।
HR Breaking News (Winter Shopping) गुलाबी नगरी जयपुर में रंग-बिरंगे बाजार भी दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं। सर्दियों के मौसम में जयपुर के इस मार्केट में आपको किफायती दामों पर गर्म कपड़े, शॉल और अन्य विंटर वियर मिल जाएंगे। अगर आप भी इस सर्दी शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो जयपुर के ये टॉप मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं जयपुर (Jaipur winter shopping market) के इन मार्केट के बारे में।
बापू बाजार में करें विजिट
इसके साथ ही आप चाहे तो शापिंग के लिए जयपुर के बापू बाजार में विजिट कर सकते हैं। दरअसल, ये जयपुर का सबसे लोकप्रिय और बिजी मार्केट कहलाता है। इस मार्केट में मिलने वाला सामान जैसे- कपड़ों, जूतों, आदि सामान बेहद किफायती दामों पर मिलेगी। बता दें कि जयपुर का ये मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग (Street Shopping) के लिए एकदम परफेक्ट है।
जयपुर का चांदपोल मार्केट
सर्दियों में ऊनी कपड़ों और अन्य सर्दियों के सामान के लिए चांदपोल मार्केट (Chandpol Market) काफी फेमस है। इस मार्केट में सर्दियों के लिहाज से बेस्ट सामान मिलता है। इस मार्केट में आपको बेहतरीन शॉल, जैकेट और स्वेटर बेहद किफायती दामों पर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं ये राजस्थानी लहरिया और गोटा पट्टी के कपड़ों के लिए भी दुनियाभर में मशहुर है।
कब लगता है संडे मार्केट
इसकेर साथ ही आप चाहे तो जयपुर (Jaipur winter shopping) के संडे मार्केट में जा सकते हैं। यह जयपुर का एक अनोखा और खास बाजार है, जो सिर्फ हर रविवार को घाटगेट से सांगानेरी गेट तक लगता है। आप इस मार्केट में सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी की चीजे खरीद सकते हैं। आपको इस मार्केट में नए पुराने और नए सामानों का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है।
नीरू बाजार भी है बेस्ट
अगर आप भी इस सर्दी के लिए अच्छे और सस्ते जूते या फुटवियर की तलाश में हैं तो जयुपर के नीरू मार्केट (Neeru Bazaar) में विजिट कर सकते हैं। जयपुर के इन बाजारों में खरीदारी करते समय सौदेबाजी (Bargaining) करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जिससे आप यहां अपने मनपसंद कपड़ों को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।
