Noida के इन क्लब में जाकर आप रात भर कर सकते हैं एंजॉय, सुबह 4 बजे तक लोगों का लगा रहता है जमावड़ा
Noida Famous Club : नोएडा में कई फेमस क्लब तथा बार है जहां का रंगीन माहौल हर किसी का दिल लूट लेता है। अगर आप भी नाइट लाइफ एंजॉय करने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं नोएडा के उन बेस्ट क्लब तथा बार के बारे में जहां अगर आपने एक बार रात गुजार ली तो आप दोबारा वहां आने की जिद करोगे। आइए खबर में जानते है नोएडा के इन बेस्ट क्लब्स के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News - (Noida Night Club) आज के समय में बहुत से लोग नाइटलाइफ के शौकिन होते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से ज्यादातर लोग नाइट में इन्जाय करना चाहते हैं। अगर आप भी नाईटलाइफ इन्जाय करने के शौकिन है तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से नोएडा (Noida Best Club) के ऐसे क्लब के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर सुबह 4 बजे तक फूल इन्जाय कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
बेस्ट है नोएडा का पब एक्सचेंज
आप चाहे तो नाइटलाइफ (Noida Nightlife Club) इन्जाय करने के लिए पब एक्सचेंज जा सकते हैं, जो दिल्ली एनसीआर के सबसे बेहतरीन क्लबों में आता है। जन्मदिन बनाने के लिए भी इसमें बेस्ट ऑप्शन मौजूद है। यहां पर रियलिटी गेम्स, बॉलिंग, लाइव मनोरंजन, लाइव डीजे के साथ बहुत कुछ खास है। इस क्लब में बेस्ट डेकोरेशन की गई है, ड्रिंक्स में वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रैपे और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। आप यहां पर कई वैरायटी वाले भोजन का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि पब एक्सचेंज नोएडा के सेक्टर 18 में है।
ब्लू क्लब और लाउंज भी है खास
बता दें कि नोएडा के सेक्टर 18 में रैडिसन ब्लू की दूसरी मंजिल पर एक फेमस लाउंज बना हुआ है, जिसे थिएटर क्लब (Noida theater club) और लाउंज भी कहते हैं। लाउंज का अर्थ है कि वहां बैठने वालों को रिलैक्स्ड महसूस कराना और लाउंज ब्लू एक नाइट क्लब है, जहां कॉकटेल पार्टी का मजा भी आप पूरी रात ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यहां का मेन कोर्स दही के कबाब, चुकंदर टिक्की, मलाई पनीर टिक्का, मटन लोल कबाब, दाल-पनीर-चिकन-मटन और बटर चिकन क्रोक्वेट्स भी है। यहां पर लकड़ी की सजावट के साथ रेड कार्पेट का दमदार लूक रखा गया है।
द आयरिश हाउस की खासियत
नोएडा के आयरिश हाउस (Irish House of Noida) का भी युवाओं के बीच काफी फेमस है। बता दें कि आयरिश पब में आयरिश बियर,आयरिश व्हिस्की और साथ ही साथ कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड का मजा भी मिलता है, ड्रिंक्स की बात करें तोर इसमे नटी आयरिशमैन, डबलिन विजडम और डेटोनेटर मिल जाता है। इस पब में सजावट के रूप में रंग-बिरंगी खिड़कियां से बेहतरीन डेकोरेशन की गई है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो यह द आयरिश हाउस (The Irish House) नोएडा सेक्टर 18 में मौजुद है।
