home page

किसानों पर दर्ज केस को रद्द करवाने को लेकर किसान नेता आज कमिश्नर से करेंगे मीटिंग

HR BREAKING NEWS. 16 मई को हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के संजीवनी अस्पताल कार्यक्रम का किसानों द्वारा किए गए विरोध का मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में 300 से ज्यादा किसानों पर दर्ज केस को भी एक महा से ज्यादा का समय बीत गया है। प्रशासन व
 | 
किसानों पर दर्ज केस को रद्द करवाने को लेकर किसान नेता आज कमिश्नर से करेंगे मीटिंग

HR BREAKING NEWS. 16 मई को हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के संजीवनी अस्पताल कार्यक्रम का किसानों द्वारा किए गए विरोध का मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में 300 से ज्यादा किसानों पर दर्ज केस को भी एक महा से ज्यादा का समय बीत गया है। प्रशासन व किसानों के बीच आपसी मतभेद व कोई हल न निकलने के चलते अब केस वापस लेने के मुद्दे को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की आज कमिश्नर चन्द्रशेखर के साथ बैठक होगी।

इस बैठक में जोगेंद्र उग्राहन, अभिमन्यु कोहाड़, युद्धवीर सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कुलदीप खरड़, मनदीप ढिल्लों आदि भाग लेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि 24 मई को प्रशासन के साथ हुई बैठक में किसानों पर दर्ज केस वापस लेने और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई 1 महीने में कर देने पर सहमति बनी थी, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 16 मई को शहर में चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया था। इस दौरान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने मुख्यमंत्री का घेराव किया था। पुलिस और किसानों के बीच हुए टकराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 300 से ज्यादा किसानों पर केस दर्ज किया था।

किसानों पर दर्ज केस वापस करवाने के लिए 24 मई को हजारों किसानों ने हिसार में प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद प्रशासन के साथ हुई मीटिंग में एक महीने में केस वापस लिए जाने पर सहमति बनी थी। लेकिन अभी तक केस वापस नहीं लिए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन के साथ किसान प्रतिनिधियों की तीन बार बैठक हो चुकी है।