home page

CM Manohar Lal का मंदिर बनाने का विवाद : पूर्व पार्षद समेत अन्य पर केस दर्ज

HR BREAKING NEWS. हरियाणा के नारनौल शहर की खालड़ा पहाड़ी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंदिर बनाने के मामले में पूर्व पार्षद समेत कुछ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने नगर परिषद द्वारा मंदिर को तोड़े जाने के बाद दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया था। बता दें कि नारनौल की रघुनाथपुरा
 | 
CM Manohar Lal का मंदिर बनाने का विवाद : पूर्व पार्षद समेत अन्य पर केस दर्ज

HR BREAKING NEWS.  हरियाणा के नारनौल शहर की खालड़ा पहाड़ी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंदिर बनाने के मामले में पूर्व पार्षद समेत कुछ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने नगर परिषद द्वारा मंदिर को तोड़े जाने के बाद दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया था।

बता दें कि नारनौल की रघुनाथपुरा की पहाड़ी में नगर परिषद की जमीन है। इस जमीन पर काफी परिवारों ने अवैध रूप से घर बनाए हुए थे। 13 जून को नगर परिषद ने इन मकानों को ध्वस्त कर दिया था। लेकिन दो दिन पहले लोगों ने यहां एक चबूतरा तैयार करके मुख्यमंत्री की फोटो लगा दी, जिसके सामने लोग सुबह-शाम दीपक जलाते थे।

शनिवार को नगर परिषद ने यहां से इस चबूतरे को तोड़ दिया था। लेकिन देर शाम फिर से वहां निर्माण कार्य शुरू होने लगा तो नगर परिषद के EO अभय यादव मौके पर पहुंचे। EO का आरोप है कि वहां पहले से पूर्व पार्षद प्रमोद तेरड़िया काफी लोगों के साथ खड़े हुए थे, जिन्होंने पहले नारेबाजी की और फिर आत्मदाह की धमकी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही SDM व DSP भी मौके पर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों के आने के बाद भी काफी हंगामा किया गया। नगर परिषद ने इसकी शिकायत शहर थाना में दर्ज कराई। सिटी पुलिस ने पूर्व पार्षद प्रमोद तेरड़िया, मिस्त्री दिनेश व चार अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 353, 447, 511 के तहत केस दर्ज किया है।

News Hub