home page

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने उठाया ये कदम

HR BREAKING NEWS, पानीपत। हरियाणा में दहेज के मामले आए दिन सुनने को मिलते है। एक नया मामला हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा ब्लॉक से सामने आया है। समालखा के आदर्श नगर की रहने वाली एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर
 | 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने उठाया ये कदम

HR BREAKING NEWS, पानीपत। हरियाणा में दहेज के मामले आए दिन सुनने को मिलते है। एक नया मामला हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा ब्लॉक से सामने आया है। समालखा के आदर्श नगर की रहने वाली एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) का आरोप लगाया। जिससे मजबूर होकर विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों ने बताया कि विवाहिता की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। जहां शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि करीब 3 साल पहले उन्होंने मृतका की बड़ी बहन की शादी भी मृतका के पति के बड़े भाई के साथ धूमधाम से की थी। परिजनों की मानें तो ससुराल पक्ष का कहना था कि बड़ी बहन की शादी में 12 लाख रुपये खर्च किये थे, लेकिन आरती की शादी में 5 लाख ही खर्च किये।

जिसके चलते विवाहिता से ससुराल पक्ष करीब 5 से 6 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी बात से प्रताड़ित होकर विवाहिता अपने मायके में पिछले दो-तीन महीने से रह रही थी। विवाहिता ने मंगलवार  को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

वही जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दे कि मृतका का एक 5 महीने का बेटा भी है।