home page

Panipat News हरियाणा विजिलेंस की रडार पर पानीपत की कई कालोनियां

 | 
Panipat News हरियाणा विजिलेंस की रडार पर पानीपत की कई कालोनियां
करनाल में अवैध कालोनियों के नाम पर डीटीपी विक्रम कुमार रिश्‍वत लेता था। पकड़े जाने के बाद कई राज खुल रहे हैं। इसके तार पानीपत की कालोनियों से भी जुड़े हैं। एचएसवीपी के डीटीपी बोले सेक्टर 39 की जांच करवाई गई।

HR Breaking News, करनाल ब्यूरो, करनाल के घूसखोर डीटीपी विक्रम कुमार के पकड़े जाने के बाद से हर रोज नए राज खुल रहे हैं। विजिलेंस की पूछताछ में घूसखोर डीटीपी ने पानीपत के सेक्टर 39 में भी कालोनी काटने की बात कुबूली की है।

पानीपत का नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हशविप्रा) कार्यालय भी विजिलेंस की रडार पर आ गया है। हशविप्रा के जिला नगर योजनाकार अशाेक गर्ग ने सेक्टर 39 का दौरा किया। उनके अनुसार अब तक की जांच में सब सही है। उनका कहना है कि पहले की अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए 20 से ज्यादा एफआइआर दर्ज करवा चुके हैं।

हरियाणा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


वहीं नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह का कहना है कि शहर में किसी भी तरह से अवैध निर्माण नहीं पनपने देंगे। जहां भी अवैध निर्माण की सूचना मिलती है, उसे गिराया जा रहा है। अब शहर में अवैध निर्माण के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इससे पहले कटारिया लैंड में भी अवैध निर्माण का मामला नगर निगम हाउस की बैठक में भी खूब उछला था।

 

हरियाणा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शहर में 35 से ज्यादा काटी गईं अवैध कालोनी
शहर में 35 अधिक जगहों पर अवैध कालोनियां काटी जा चुकी हैैं। अभी तक हशविप्रा व नगर निगम ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। एक बार पता चलता है कि कहीं अवैध निर्माण चल रहा है तो वहां जाकर निर्माण गिरा दिए जाते हैं,

फिर से कालोनाइजर अवैध निर्माण शुरू कर देता है। हैरानी की बात तो यह है कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कालोनी काटी जा रही है। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हरियाणा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विजिलेंस की जांच हुई तो खुलेंगे कई बड़े राज

अगर विजिलेंस की टीम नगर निगम व एचएसवीपी की जांच करते हैं, कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। शहर में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। मला निगम की बैठक में भी काफी बार उठ चुका है। फिर भी भू-माफिया किसके दम पर सक्रिय हो रहा है, यह बड़ा सवाल है। अभी अग्रवाल मंडी तालाब का मामला सामने आया था कि तालाब की जमीन पर घर दिखाकर प्रापर्टी टैक्स वसूला जा रहा है।

 

नगर निगम मेयर ने भी की है विजिलेंस जांच की मांग

कटारिया लैंड में अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है और फर्जी तरीके से प्रापर्टी आइडी बनाने के मामले में नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने भी विजिलेंस को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। सीएम को भी पत्र लिखा गया है। नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने जागरण से बातचीत में बताया कि शहर में किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं होने दिया गया।

हरियाणा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पता चलते ही अवैध निर्माण गिराया जा रहा है। यह सब कार्रवाई की जिम्मेवारी डीटीपी की है। करनाल विजिलेंस के इंस्पेक्टर सचिन ने जागरण से बातचीत में कहा कि घूसखोर मामले की जांच चल रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

हरियाणा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


क्या आप जानते हैं, पानीपत के परमजीत ने पकड़वाया था डीटीपी

करनाल में भ्रष्टाचार की आंच पानीपत तक आ पहुंची है। क्या आप जानते हैं कि करनाल के डीटीपी विक्रम कुमार को पकड़वाने में पानीपत ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दरअसल, पानीपत के परमजीत सिंह ने डीटीपी के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी थी। परमजीत ने डीटीपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़वाया। इसके बाद से भ्रष्टाचार के केस सामने आते गए। तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी तक काबू किए गए।