अभिषेक बिश्नोई बने जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। युवा जजपा नेता अभिषेक बिश्नोई को जननायक जनता पार्टी का युवा प्रदेश महासचिव पद के ताज से नवाजा गया है। उन्हें यह जिम्मेदार उनकी मेहनत, निष्ठा व पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए सौंपी गई है। इससे पहले अभिषेक बिश्नोई आदमपुर हलका के युवा विंग के हलका प्रधान और प्रदेश के युवा सह सचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं।
शहीदों की बदौलत हम ले रहे आजादी की खुली हवा में सांस : सांसद बृजेंद्र
अभिषेक की गिनती दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के करीबियों में होती है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशांत सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व युवा प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र सांगवान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने में पूरा प्रयास करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए पार्टी को ओर अधिक मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की जजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान व सम्मान दिया जाता है। अभिषेक ने कहा कि वह गांव- गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।
