home page

अरविंद केजरीवाल की जींद किसान महापंचायत में गरज, कहा- किसान भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों को भगा रहे तो आप के सदस्यों को बुला कर पीला रहे दूध

जींद। अरविंद केजरीवाल 4 जुलाई को जींद में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा में किसानों ने चक्का जाम कर रखा है। हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं। उन्हें भी दिल्ली
 | 
अरविंद केजरीवाल की जींद किसान महापंचायत में गरज, कहा- किसान भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों को भगा रहे तो आप के सदस्यों को बुला कर पीला रहे दूध

जींद। अरविंद केजरीवाल 4 जुलाई को जींद में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा में किसानों ने चक्का जाम कर रखा है। हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं। उन्हें भी दिल्ली से यहां आते हुए काफी टाइम लग गया, जबकि यहां पहुंचने वाले काफी लोग जाम में फंसे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन काले कृषि कानून लाने के बाद देश के किसानों में सरकार के लिए गुस्सा था। सरकार के खिलाफ आंदोलन भी करना चाहते थे पर नेतृत्व करने वाला कोई नहीं था। तब पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आगे बढ़कर पूरे देश के किसानों का नेतृत्व किया। जिसके लिए वे पंजाब के किसानों का धन्यवाद कर चुके हैं व अब  हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करने आए हैं।

उन्होंने 300 से ज्यादा शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने किसानों के लिए खुशी खुशी अपनी जान गवां दी अब हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। जो किसानों के साथ नहीं वो देश का गद्दार है और जो साथ है वो देशभक्त है। वहीं उन्होंने किसानों को संघर्ष हौंसले के साथ जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि घबराना मत थारा छोरा दिल्ली मै सीएम है।

ये भी पढ़ें…

हिसार में भव्य बिश्नोई ने दुष्यंत चौटाला पर दिया बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने जीताया उन्हीं से चोरों की तरह मुंह छुपाकर भागना शर्मनाक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर जब से किसानों का संघर्ष शुरू हुआ है। मजबूती के साथ कदम से कदम मिलाकर दिल्ली सरकार  उनके साथ है। केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली के 9 स्टेडियम में अस्थायी जेल बनाने की फाईल भेजी थी। जिसे उन्होंने रद्द कर दिया तथा अपनी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को किसानों की सेवा करने को कहा। जिन्होंने दिल से किसानों की सेवा की। किसान नेता राकेश टिकैत की मांग पर धरना स्थल पर दिल्ली सरकार की तरफ से टॉयलेट का प्रबंध किया, पानी का इंतजाम कर दिया।

ये भी पढ़ें…

सोनाली फौगाट ने किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ये लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते

किसानों का साथ देने से भाजपा वाले उनसे इतने नाराज हो गए की संसद के अंदर एक बिल लेकर आए हैं कि दिल्ली में मुख्यमंत्री को कोई पावर नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2 दिन पहले इस किसान महापंचायत के आयोजक सांसद सुशील गुप्ता का फोन आया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जहां अन्य राजनीतिक दलों  के नेतृत्व को भगाया जा रहा है वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं को बुलाकर  दूध पिला जा रहा है। यही हमारी कमाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने  75 साल में कोई विकास ऐसा नहीं किया जिसे वह जनता के बीच में आकर बता सके जबकि आम आदमी पार्टी ने 6 साल में दिल्ली में वह कर दिखाया जिसे पार्टी के नेता ही नहीं पूरे देश की जनता भी बता सकती है।

ये भी पढ़ें…

किसानों के विरोध का रोहतक में शिकार हुए सीएम खट्‌टर, देखें वीडियो

दिल्ली में सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है तथा भविष्य में अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। वहीं किसान महापंचायत के आयोजक राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने भारी संख्या में यहां पहुंचने पर सभी का धन्यवाद किया।