home page

भाजपा कर रही है केवल जुमलेबाजी व झूठ की राजनीति: एडवोकेट खोवाल

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने सभी अधिवक्ताओं से आह्वान किया है कि वे भाजपा की जुमलेबाजी व झूठ की राजनीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं ताकि लोगों को सच्चाई से अवगत कराया जा सके। एडवोकेट खोवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के जन्मदिवस पर एक
 | 
भाजपा कर रही है केवल जुमलेबाजी व झूठ की राजनीति: एडवोकेट खोवाल

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने सभी अधिवक्ताओं से आह्वान किया है कि वे भाजपा की जुमलेबाजी व झूठ की राजनीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं ताकि लोगों को सच्चाई से अवगत कराया जा सके। एडवोकेट खोवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के जन्मदिवस पर एक निजी संस्थान पर आयोजित लीगल डिपार्टमेंट की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डिपार्टमेंट की प्रदेश संयुक्त सचिव श्वेता शर्मा व जिलाध्यक्ष रतन सिंह पानू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वर्तमान हालातों पर भी गहरा मंथन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित : डिप्टी स्पीकर गंगवा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट खोवाल ने कहा कि कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ऐसे लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगा, जो राजनीतिक दबाव के चलते न्याय से वंचित रहते हैं और उनके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति विरोध की आवाज को दबाने की रही है, लेकिन कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ऐसा होने नहीं देगा और लोगों के संवैधानिक हकों की रक्षा के लिए अपनी तरफ से पूरा सहयोग व समर्थन करेगा। डिपार्टमेंट के प्रदेश सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष गोदारा ने कहा कि अधिवक्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वे संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों पर राजनीतिक दबाव के चलते झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। गरीब व जरूरतमंद लोग न्याय पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने देश में बिगड़ते शैक्षणिक, स्वास्थ्य व आर्थिक हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज हर वर्ग आंदोलन करने पर मजबूर है। चाहे कर्मचारी वर्ग हो या किसान वर्ग, चाहे मजदूर वर्ग हो या अन्य कमेरा वर्ग, भाजपा सरकार लगातार उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है। भाजपा केवल जुमलेबाजी कर लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है, जबकि धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं होता। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि सरकार की सच्चाई को जनता के सामने लाया जा सके। कार्यक्रम को प्रदेश संयुक्त सचिव श्वेता शर्मा, जिलाध्यक्ष रतन पानू व शैलेष वर्मा ने भी संबोधित किया तथा मंच का कुशल संचालन भावना गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस मौके पर  प्रदेश सलाहकार सुभाष गोदारा, प्रदेश सचिव राजकपूर बामल, प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश श्योकंद, संदीप बिश्रोई, विकास गोयल, विक्रमजीत मित्तल, भावना गुप्ता, शीला राठी, विनु जांगड़ा, राजकुमारी, सुमित फोगाट, सीआर वर्मा, गौरव टुटेजा, कुलदीप बैनीवाल, अजय, विपिन व पुनित मित्तल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।