home page

ताऊ देवीलाल की 108 वीं जयंती पर जींद में इनेलो की सम्मान दिवस रैली, तीसरे मोर्चें की घोषणा की संभावना

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। जींद। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती पर 25 सितंबर को जींद की धरती पर इनेलो सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। इनेलो सुप्रीमों के जेल से रिहा होने के बाद ये पहली रैली है। इनेलो पार्टी को उम्मीद है कि काफी तादात में कार्यकर्ता रैली में हिस्सा
 | 
ताऊ देवीलाल की 108 वीं जयंती पर जींद में इनेलो की सम्मान दिवस रैली, तीसरे मोर्चें की घोषणा की संभावना

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। जींद। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती पर 25 सितंबर को जींद की धरती पर इनेलो सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। इनेलो सुप्रीमों के जेल से रिहा होने के बाद ये पहली रैली है। इनेलो पार्टी को उम्मीद है कि काफी तादात में कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। कई बड़े नेता भी रैली का हिस्सा होंगे। संभावना ये है कि रैली के दौरान तीसरे मोर्चें की घोषणा की जाएगी। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र ने बताया कि रैली का पंडाल 6 एकड़ में बनाया है, जिसमें 4 स्टेज होंगी। पंडाल में करीब सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं तीन लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। रैली में सुबह 10 बजे से ही लोग आने शुरू हो जाएंगे। शाम चार बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। ।

जनकल्याण ही जेजेपी की प्राथमिकता: डॉ अजय सिंह चौटाला

जानकारी अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 9 बड़े नेता इस रैली में इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के साथ मंच साझा करेंगे। नीतीश कुमार भले ही स्वयं इस रैली में नहीं आ पा रहे, लेकिन अपने प्रतिनिधि के रूप में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के प्रधान महासचिव केसी त्यागी को भेज रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष सम्मान समारोह भी होगा। इसमें 10 ओलिंपिक खिलाड़ियों और खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में जान गंवाने वाले 45 किसानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें खासतौर पर ऐसे परिवार लिए जाएंगे, जिनमें मरने वाला शख्स अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता शख्स रहा होगा।

जेल से रिहा होने के बाद से पहली रैली

जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में सजा पूरी करके लौटे इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की यह पहली रैली होगी। इसमें कार्यकर्ता उनके राजनीतिक संदेश को कई साल बाद सुनेंगे। जेल से रिहा होते ही चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारियों में जुट गए। इसके लिए वह भाजपा का विरोध करने वाले दलों के नेताओं से मिले और उनके साथ तीसरे मोर्चे पर बातचीत करते हुए 25 सितंबर की जींद रैली का निमंत्रण दिया। इस रैली के जरिए इनेलो न केवल अपने पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी, बल्कि राजनीतिक दमखम भी दिखाएगी।

मुख्य वक्ता होंगे चौटाला

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल के 108वें जन्मदिवस पर जींद में होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला इसमें मुख्य वक्ता होंगे। वह लंबे समय बाद प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे और लोगों व पार्टी के बीच संबंध के लिए मुख्य कड़ी का काम करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि सम्मान दिवस रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। विशेषकर युवा और महिलाएं उत्साहित हैं। जींद रैली प्रदेश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करेगी। रैली में जन सैलाब उमड़ेगा। साथ ही अभी तक हुई रैलियों के रिकॉर्ड टूटेंगे। इनेलो ने किसानों के हित हमेशा सर्वोपरि रखे हैं, इसलिए इनेलो को किसानों की पार्टी कहा जाता है। 25 सितंबर की रैली में किसानों को मजबूती देने के लिए दूसरे राजनीतिक दलों के कई चेहरे इनेलो में शामिल होंगे।