home page

गुरुजनों का आशीर्वाद ही दिखाता है जीवन की आसान राह: मालवाल

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरू पूर्णिमा का त्यौहार शनिवार को गुरुजनों का सम्मान दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल ने जिले के सातों विधानसभाओं में ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां
 | 
गुरुजनों का आशीर्वाद ही दिखाता है जीवन की आसान राह: मालवाल

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरू पूर्णिमा का त्यौहार शनिवार को गुरुजनों का सम्मान दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल ने जिले के सातों विधानसभाओं में ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई और आसपास क्षेत्र में रहने वाले बड़े बुजुर्ग शिक्षाविदें को स्कूल, धर्मशाला सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र कर उन्हें सम्मानित करना सुनिश्चित किया।

नकली बैंक कर्मी बन पानीपत में व्यापारियों को ठगा, डेढ़ लाख रूपए की हुई ठगी

इसी उपलक्ष्य में नोबल हाई स्कूल आदर्श कॉलोनी गंगवा रोड व साकेत कॉलोनी स्थित हैप्पी हाई स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविद् अशोक शर्मा, सम्मत शर्मा, डॉ सुनीता सैनी, शिक्षाविद् जगत लोहान की टीम ने गुरुजन साधुराम बेरवाल, रिटायर्ड  डीईओ बंता सिंह चाहर, रिटायर्ड प्रिंसिपल जगमहेंद्र, रिटायर्ड प्रिंसिपल जिले सिंह, शिक्षाविद भीम सिंह, रामजी लाल बत्रा, बलजीत सिंह ने महेंद्र सिंह पायल, बीएस मित्तल रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं नोबल हाई स्कूल के प्राचार्य बहादुर सिंह सहित विभिन्न शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक मालवाल ने कह कि भारतीय संस्कृति में गुरू का दर्जा भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। गुरूजनों को मान सम्मान देने की हिंदू धर्म की सदियों पुरानी परंपरा है। जैसे कहा गया है कि गुरु और गोविंद दो खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने जिन गोविंद दियो मिलाए। उन्होंने कहा कि गुरूजनों का आशीर्वाद ही जीवन की आसान राह दिखाता है। इसलिए हमे अपने गुरूजनों का हमेशा आदर करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित शिक्षाविद्दों से आशीर्वाद लिया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।