home page

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत : रणवीर ढ़ाका

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हिसार व कैथल जिले के लिए आनलाईन ई-प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रणवीर ढाका ने विचार रखे जबकि जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र व कैथल के जिला
 | 
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत : रणवीर ढ़ाका

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हिसार व कैथल जिले के लिए आनलाईन ई-प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रणवीर ढाका ने विचार रखे जबकि जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र व कैथल के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रणवीर ढाका ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति व सशक्त नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखकर अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने समय-समय पर अनेक कड़े कदम उठाए हैं और देश विरोधियों को बता दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान खरीदकर देश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान की वहीं इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश में आतंकी घटनाओं में भारी कमी आई है। मोदी सरकार की वैश्विक नीति का ही परिणाम है कि हर देश अब भारत की ओर मित्रता का हाथ बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का एक और उदाहरण हमें अटल टनल के रूप में मिलता है, जो कई वर्षों से अटका हुआ था और अब पिछले वर्ष प्रधानमंत्री ने इसका शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया था और आए दिन देश में आतंकी घटनाएं होना आम बात हो गई थी लेकिन अब देश की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि देश में आतंकी घटनाएं होना तो दूर, कोई देश विरोधी ताकत इस बारे में सोच भी नहीं सकती।

उकलाना हलके में 16 करोड़ 17 लाख रुपए से स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइटें लगाकर जगमग किए जाएंगे 19 गांव :राज्यमंत्री


भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र वीरचक्र ने देश की आतंरिक व्यवस्था पर भाजपा शासन से पहले व बाद की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे सैन्य अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं, जिस वजह से उन्हें यह कहने में संकोच नहीं है कि पहले के मुकाबले देश की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हुई है। सेना को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी गई है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद सैन्य मोर्चों पर जाकर सैनिकों का जिस तरह हौंसला बढ़ाया, वो काबिलेतारीफ है।
हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर का मानचित्र दिखाकर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने देश की सुरक्षा को कभी महत्व नहीं दिया जिस वजह से देश विरोधी ताकतें हावी हो गई लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऐसी ताकतों को मुंह की खानी पड़ी। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया व प्रवीण पोपली, प्रदेश संयोजक एवं सदस्य कर्णसिंह रानोनिया, सुजीत कुमार, पूर्व विधायक वेद नारंग, प्रवीण जैन, आशा खेदड़, सुदेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, कपूर सिंह बेनीवाल, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, कृष्ण खटाना, देवेन्द्र शर्मा देव, रणधीर सिंह धीरू, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सह मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा, मनोज रहेजा, अनिल कैरों, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ईश्वर मालवाल, रमेश मिर्जापुर, मुनीष ऐलावादी, सुषमा पांचाल, सुनीता रेड्डू, मंजू टुटेजा, मुनीष कालीरामण, सुधीर पांचाल, मंडल प्रभारी व अध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, रामफल नैन, हेमंत शर्मा, अनवेष यादव, पवन शर्मा, भूपसिंह खिचड़, सूरजभान महला, सतपाल शर्मा, संदीप धमीजा, नरेश नैन सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े।