नई केन्द्रीय कैबिनेट के नेतृत्व में तेजी से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा देश : कैप्टन भूपेन्द्र

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में भारतीय जनताा पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने केन्द्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में शामिल हुए मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में नये सहयोगियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होगी और देश तरक्की के रास्ते पर और तेजी से आगे बढ़ेगा। कैप्टन भून्द्र, वीरचक्र ने केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुए नए मंत्रियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के कार्य करना सौभाग्य की बात है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए सभी मंत्री राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए किये प्राण न्यौछावर : कै. भूपेंद्र
उन्होंने केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल होने पर हरियाणा के निवासी एवं राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, प्रदेश की मौजूदा सह प्रभारी एवं झारखंड से सांसद अन्नपूर्णा देवी को विशेष तौर पर बधाई दी और कहा कि इससे हरियाणा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट बदलाव में अनुभव, महिलाओं व युवा शक्ति सहित समाज के सभी वर्गों को स्थान मिला है। भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक किया है। समाज के सभी वर्गों की केंद्रीय मंत्रीमंडल भागीदारी देश के विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। भाजपा की नीति और नीयत में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। केन्द्रीय मंत्रीमंडल बदलाव में भी यह झलक स्पष्ट रूप से प्रतीत होती है।
कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने कहा कि हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जहां लगातार जनता के हित की योजनाएं लागू कर रही है वहीं प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के तहत भाजपा ने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति व नीयत हमेशा जनता के हित की रही है और यही कारण है कि जनता के हर वर्ग में भाजपा के प्रति रूझान बढ़ा है।