home page

बरोदा उपचुनाव को लेकर आज क्या कुछ हुआ एक ही खबर में आज का पूरा घटनाक्रम पढें

चंडीगढ़। जैसे-जैसे बरोदा उपचुनाव की वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां एक दूसरे को जमकर कोस रही हैं। वहीं अपने-अपने उम्मीदवार की जीत निश्चित बता रही हैं। आज रोहतक में कांग्रेसी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा,
 | 
बरोदा उपचुनाव को लेकर आज क्या कुछ हुआ एक ही खबर में आज का पूरा घटनाक्रम पढें

चंडीगढ़। जैसे-जैसे बरोदा उपचुनाव की वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां एक दूसरे को जमकर कोस रही हैं। वहीं अपने-अपने उम्मीदवार की जीत निश्चित बता रही हैं। आज रोहतक में कांग्रेसी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, किरण चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

हुड्डा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दो बार सीएम मनोहर लाल खट्टर को चैलेंज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले इन कृषि कानूनों को फाड़ कर फेंक दिया जाएगा। भाजपा जजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जीतते ही राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे और सरकार की भी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि कांग्रेस के पास बरोदा में कोई उम्मीदवार नहीं है इसीलिए कांग्रेसमें डमी कैंडिडेट को चुनाव में उतारा है। इसका जवाब देते हुए हुड्डा बोले कि पहले मनोहर लाल खट्टर को कौन जानता था। हमनें बरोदा में एक किसान के बेटे को टिकट दी है जो इनको रास नहीं आ रही है। ये तो किसान विरोधी हैं। हमारे उम्मीदवार की जीत निश्चित है। हुड्डा ने पंजाब सरकार द्वारा पास किए गए कानून के बारे में भी कहा कि जो पंजाब सरकार ने अब पास किया है वह उन्होंने 2007 में ही पास कर दिया था।

  • केसी बांगड़ ने क्या कहा

दूसरी ओर भाजपा जज्बा गठबंधन की ओर से गोहाना में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जजपा के केसी बांगड़ ने की। केसी बांगड़ ने कहा कि दोनों पार्टियां इस चुनाव को मजबूती से लड़ रही हैं और हमें भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए यह लोग किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। आज प्रदेश और देश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि बरोदा के लोग इनके बहकावे में न आएं और गठबंधन के प्रत्याशी को यहां से जीता कर भेजें। ताकि हल्के का विकास हो सके। उन्होंने कहा सरकार के अभी 4 साल बचे हैं और बरोदा के लोग समझदार हैं वह यहां भी सरकार का ही विधायक बनाएंगे।

केसी बांगड़ नहीं कपूर नरवाल के के समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन करने पर कहा कि कपूर नरवर तो वह आदमी है जो 360 डिग्री घूम गए हैं और जो व्यक्ति 360 डिग्री घूम जाए उसका कोई अस्तित्व नहीं बचता। कांग्रेस को समर्थन देने से हमारे उम्मीदवार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस चाहे जितना मर्जी झूठा प्रचार कर ले लेकिन जीत गठबंधन के उम्मीदवार की ही तय है।

  • अभय चौटाला ने क्या कहा

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हुड्‌डा भाजपा के साथ मिले हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया है। बरोदा में इनेलो उम्मीदवार की जीत तय है। परमिंद्र ढुल के भाजपा छोड़ने के सवाल पर कहा कि वो हमारे साथी हैं। उन्होंने जो निर्णय लिया है वो ठीक है अभी और भी भाजपा और जजपा के विधायक इनको छोड़ेंगे। ये सरकार जनवरी तक गिर जाएगी। जो भी विधायक किसान हित की बात करता है उसे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अभय ने इस सरकार में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ बढी है। इस सरकार में 40 प्रतिशत महंगाई बढ गई है। पेट्रोल डीजल, खाद समेत सभी चीजों की दरों में भारी इजाफा हुआ है। इस सरकार ने किसानों को खत्म करने का प्लान बना लिया है लेकिन हम किसानों के साथ है और आखिरी दम तक किसानों के लिए लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इनेलो का मतलब ही किसान कमेरा है। इनेलो किसान कमेरे की पार्टी है। जहां किसानों के हितों पर चोट होगी वहां हम सबसे पहले खड़े मिलेंगे।

News Hub