home page

आप नेता नवीन जयहिंद को पानीपत पुलिस का बुलावा : नेता ने पत्रकार वार्ता में बताया मामला…

रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद को 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे पानीपत सिटी थाना पुलिस के सामने पेश होना है। साढे़ तीन साल पुराने केस में अचानक पुलिस की चिट्ठी मिलने के बाद नवीन जयहिंद सरपराइज हो गए हैं। इसके बाद रोहतक स्थित अपने आवास पर वे पत्रकारों
 | 
आप नेता नवीन जयहिंद को पानीपत पुलिस का बुलावा : नेता ने पत्रकार वार्ता में बताया मामला…

रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद को 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे पानीपत सिटी थाना पुलिस के सामने पेश होना है। साढे़ तीन साल पुराने केस में अचानक पुलिस की चिट्ठी मिलने के बाद नवीन जयहिंद सरपराइज हो गए हैं। इसके बाद रोहतक स्थित अपने आवास पर वे पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वे इस जांच में शामिल होने पानीपत जरूर जाएंगे।

मगर हैरत की बात यह है कि जो केस खत्म हो चुका है, उस केस की पुलिस को फिर से कैसे याद आ गई। आखिर यह चिट़्ठी खुद पुलिस ने ही भेजी है या इसमें भी कोई राजनीतिक एजेंडा शामिल है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वे भोले के भक्त हैं भगोड़े नहीं, वे कांवड़िए हैं कायर नहीं। इसलिए वे पुलिस के समक्ष जरूर पेश होंगे। मगर जांच व पूछताछ के नाम पर पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है, वह ऐसा न करे।

जानिए क्या था मामला :
नवीन जयहिंद ने साल 2018 में नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। यह यात्रा रोहतक से हरिद्वार के लिए निकाली गई थी, जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। यात्रा के समापन पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आम आदमी पार्टी के समन्‍वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोहतक पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान पानीपत पुलिस ने गाड़ियों की जांच की।

पुलिस ने इस संदेह पर तलाशी ली थी कि गाड़ियों में हथियार हो सकते हैं। लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। गाड़ियों की जांच के बाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इन लोगों को नवीन जयहिंद ने छुड़वा लिया था। इस दौरान जयहिंद और पुलिस के बीच खासा विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा के काफिले में शामिल गाड़ी का नंबर फर्जी है।

नवीन जयहिंद समेत पांच पर केस दर्ज
नवीन जयहिंद ने गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करने समेत सभी दस्तावेज पानीपत के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी कर दिए थे, लेकिन पानीपत पुलिस ने नवीन जयहिंद समेत पांच अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 332, 353, 417,420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया था। नवीन जयहिंद को इसी मामले में पेश होने के लिए कहा गया है। जयहिंद का दावा है कि उस समय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को रफा-दफा भी कर दिया था।